{"_id":"5944aa054f1c1b157e8b4752","slug":"is-pakistan-helping-isis-to-spread-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी युवाओं को भड़का रहा पाक, वीडियो में दिखाया- इस्लाम के लड़ाके ISIS के आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीरी युवाओं को भड़का रहा पाक, वीडियो में दिखाया- इस्लाम के लड़ाके ISIS के आतंकी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
ISIS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा फैलाया जा रहा आतंक जग जाहिर है। जम्मू-कश्मीर में आईएसआईएस के कदम फैलाने से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी युवाओं को बहकाने का काम करती आई हैं। ये एजेंसियां कश्मीरी युवाओं बहकाने के लिए उग्र आतंकी संगठनों का सहारा लेती हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी एजेंसियां इन आतंकी संगठनो को ग्लैमर और प्रसिद्धि का आसान तरीका बनाते हैं। ये संगठन कश्मीरी युवाओं को ग्लैमर का लालच देकर अपने साथ जोड़ते हैं। इसके लिए वह प्रेरणादायक वीडियो का सहारा लेते हैं। इन वीडियो में जिहाद के लिए लड़ने वालों को इस्लाम का असली सिपाही बताया जाता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर में आईएसआईएस के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। आईएसआईएस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए कई प्रकार के लालच देता है। ये लोग उनके साथ काम करने वालों को इस्लाम का बेहतरीन लड़ाका बताते हैं, जो कश्मीर के लिए लड़ते हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों की माने तो वह इंटरनेट ट्रैफिक पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा आईएसआईएस का वीडियो देखते हैं। युवा इस्लामिक स्टेट और सीरिया एवं ईराक की सेना के साथ मुठभेड का वीडियो भी देखते हैं।