फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is coronavirus a Chinese bio weapon, asks Congress leader Manish Tewari citing book

तो क्या 40 साल पहले तय हो गया था कोरोनावायरस मचाएगा दुनिया में तबाही!

Mon, 17 Feb 2020 11:10 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Feb 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Is coronavirus a Chinese bio weapon, asks Congress leader Manish Tewari citing book
coronavirus - फोटो : social media

जानलेवा कोरोनावायरस को चीन द्वारा एक जैविक हथियार के तौर पर विकसित किया गया है? यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस को 'वुहान 400' के नाम से एक जैविक हथियार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी कोरोनावायरस को लेकर सवाल किया है। यही नहीं मनीष तिवारी ने अपने सवाल में एक किताब का भी उल्लेख किया है। सबूत के तौर पर तिवारी ने इस किताब के कुछ हिस्सों को पढ़ने की सलाह भी दी है। उन्होंने किताब को आधार बनाकर यह बताया कि उसमें वुहान-400 वायरस का जिक्र है।

विज्ञापन



कोरोना के बारे में क्या बताती है किताब

कांग्रेस ने नेता मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में एक अमेरिकी लेखक डीन कुंट्ज की 1981 में लिखी गई किताब जिसका नाम 'द आइज ऑफ डार्कनेस' है का सबूत दिया है। मनीष तिवारी ने बताया कि इस किताब में  वुहान-400 वायरस का जिक्र है। साथ ही किताब इस बात का भी उल्लेख करत है कि इस वायरस को प्रयोगशाला में जैविक हथियार के तौर पर विकसित किया गया था।

द आईज ऑफ डार्कनेस एक थ्रिलर उपन्यास है। इसमें एक मां यह पता लगाने की कोशिश करती है कि क्या उसका बेटा वास्तव में एक साल पहले मर गया था या फिर वो अभी भी जीवित है। वह अपने बेटे का पता लगाने का फैसला करती है। मनीष तिवारी ने किताब के जिन अंशो को अपने ट्वीट में जिक्र किया है उसमें लिखा गया है कि कोरानावायरस का नाम वुहान-400 है। किताब के अंश में दावा किया गया है कि वुहान के बाहर स्थित आरडीएनए लैब में वायरस विकसित किया गया जिसकी वजह से इसका नाम वुहान-400 रखा गया था। किताब में बताया गया कि यह वायरस उस लैब में मानव निर्मित सूक्ष्मजीवों का चार सौंवां स्ट्रेन था।



कौन हैं अमेरिकी लेखक डीन कुंट्स 

अमेरिकी लेखक डीन कुंट्ज एक जाना पहचाना नाम हैं। उनकी शब्दों की दुनिया में सस्पेंस थ्रिलर खूब दिखता है और ये आतंक, फंतासी, रहस्य और हास्य व्यंग्य का पुट लिए होती हैं। उनकी कई किताबें न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर्स की लिस्ट में रही हैं। अपने शुरुआती लेखन में उन्होंने कई उपनामों से लिखा। उनकी किताबों की 38 भाषाओं में 50 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में डेमन सीड, ओड थॉमस, वॉचर्स, फेंटम्स, इंटेंसिटी प्रमुख हैं।

दुनिया भर में अब तक 1775 मरे, संक्रमित लोगों की संख्या 71 हजार के पार 

चीन में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 1,770 पर पहुंच गई। रविवार को यहां कोरोना ने 105 लोगों को निगल लिया। इसके अलावा 2,048 नए मामलों की पुष्टि होने से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 70, 548 हो गई है। चीन से बाहर 500 से अधिक लोगोें के संक्रमित होने के मामलों की पुष्टि हो चुकी है और पांच लोग इसकेशिकार बन चुके ह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed