फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Is bird becoming parrot': Cong's 'war of birds' deepens after Tharoor's Emergency article

Congress: शशि थरूर के आपातकाल पर लेख से कांग्रेस में बवाल; मणिकम टैगोर ने कसा तंज, पूछा- पक्षी अब तोता बन रहा?

Thu, 10 Jul 2025 05:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 10 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

Shashi Tharoor-Congress Rift: शशि थरूर के आपातकाल पर लेख और कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर के जवाब से यह साफ है कि कांग्रेस के भीतर मतभेद सिर्फ नीतियों को लेकर नहीं, बल्कि विचारधारा और शैली को लेकर भी हैं। पक्षियों को लेकर यह प्रतीकात्मक जंग अब खुले तौर पर सामने आ रही है।

विज्ञापन
'Is bird becoming parrot': Cong's 'war of birds' deepens after Tharoor's Emergency article
कांग्रेस नेता शशि थरूर और मणिकम टैगोर - फोटो : ANI / X @manickamtagore

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की तरफ से आपातकाल पर लिखे गए लेख को लेकर पार्टी के भीतर ही एक नया विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने थरूर पर इशारों में तंज कसते हुए पूछा है कि जब कोई साथी बीजेपी की बातें शब्दशः दोहराने लगे, तो क्या मान लिया जाए कि 'पक्षी अब तोता बन रहा है?'
विज्ञापन




आपातकाल पर थरूर ने लेख में क्या कहा?
दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मलयालम अखबार दीपिका में लिखे एक लेख में कहा कि आपातकाल (1975-77) को केवल एक काले दौर के रूप में याद नहीं करना चाहिए, बल्कि उससे सबक लेना भी जरूरी है। उन्होंने लिखा कि अनुशासन और व्यवस्था के नाम पर जो कार्रवाइयां की गईं, वे कई बार निर्दयी हो गईं और उन्हें जायज नहीं ठहराया जा सकता। शशि थरूर ने अपने लेख में संजय गांधी की तरफ से चलाए गए जबरन नसबंदी अभियान और दिल्ली जैसे शहरों में झुग्गियों के बेरहमी से उजाड़े जाने की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को हल्के में नहीं लेना चाहिए- यह हमारी कीमती विरासत है, जिसे लगातार संजोना और सुरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MUDA Scam: अवैध भूमि आवंटन घोटाले मामले में CM सिद्धारमैया की पत्नी को नोटिस, सुनवाई 4 सितंबर तक के लिए स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


टैगोर का तंज- 'तोता बन गया पक्षी?'
बिना थरूर का नाम लिए, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जब कोई साथी बीजेपी की बातें शब्द दर शब्द दोहराने लगे, तो सोचना पड़ता है- क्या पक्षी तोता बन रहा है? पक्षियों में नकल करना प्यारा लगता है, लेकिन राजनीति में नहीं।'

'पक्षियों की जंग' पुरानी है
यह पहली बार नहीं है जब थरूर और टैगोर के बीच पक्षियों को लेकर तकरार हुई हो। पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा था कि कांग्रेस 'देश पहले' में विश्वास रखती है, लेकिन कुछ लोग शायद मोदी पहले में यकीन करते हैं। इसके बाद थरूर ने एक्स पर एक चिड़िया की फोटो के साथ लिखा, 'उड़ने की इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं, और आसमान किसी का नहीं होता'। इस पोस्ट को कई लोगों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ एक छुपा हुआ संदेश माना- कि थरूर अपने तरीके से काम करते रहेंगे।


इसके जवाब में टैगोर ने लिखा, 'पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति नहीं चाहिए… लेकिन आजाद पक्षी को भी अब आसमान देखते रहना पड़ता है- क्योंकि वहां बाज, गिद्ध और गरुड़ शिकार पर रहते हैं। आजादी मुफ्त नहीं होती, खासकर जब शिकारी देशभक्ति के पंख लगाए हों।' टैगोर ने इसके साथ शिकारी पक्षियों की एक लिस्ट भी साझा की, जिसमें ईगल, हॉक, वल्चर आदि शामिल थे।



यह भी पढ़ें - Gujarat Bridge Collapse: क्या आशंका के बाद भी प्रशासन ने मूंद रखी थी आंख? पुल हादसे को लेकर किया गया बड़ा दावा

मोदी की तारीफ पर पार्टी में नाराजगी
शशि थरूर ने हाल में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत सरकार की कूटनीतिक कोशिशों की तारीफ की थी। उनकी यह राय प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर साझा भी की थी। थरूर उन प्रतिनिधिमंडलों में भी शामिल थे जिन्हें सरकार ने विदेशों में भारत की स्थिति स्पष्ट करने के लिए भेजा था। इसके बाद कांग्रेस के भीतर यह माना गया कि थरूर पार्टी लाइन से हटकर बोल रहे हैं। पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव पर थरूर के बयानों ने कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग रुख दिखाया, जिससे नेतृत्व के साथ उनका तनाव और बढ़ गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed