फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC will operate a Bharat Darshan special tourist train from Sunday

धार्मिक यात्रा: आज से शुरू होगी आईआरसीटीसी की 'भारत दर्शन' विशेष ट्रेन, जानें इसकी खासियत

Sun, 29 Aug 2021 08:03 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 08:03 AM IST
सार

भारत दर्शन ट्रेन ओंकारेश्वर, उज्जैन, अहमदाबाद, द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर, केवड़िया जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला में ठहरने व बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा भी दी जाएगी

विज्ञापन
IRCTC will operate a Bharat Darshan special tourist train from Sunday
भारत दर्शन ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आज (29 अगस्त) से ‘भारत दर्शन ट्रेन’शुरू करने जा रहा है। भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारिका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी। 29 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन वापस 12 सितंबर को लौटेगी। यानी कुल 13 दिनों का यह धार्मिक यात्रा होगी। यह ट्रेन आपको धार्मिक स्थलों का दर्शन कराते हुए फिर से गंतव्य स्थान पर पहुंचा देगी।

विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि रेलवे की ओर से शुरू किया गया यह अभियान काफी महंगा होगा। या बजट के बाहर तो नहीं होगा तो ऐसा बिलकुल नहीं है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए यह किफायती दर पर टूर पैकेज शुरू किया है।
विज्ञापन


 ट्रेन का पैकेज और सुविधाएं
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का शुल्क प्रति यात्री 12, 285 रुपये है। यानी रोजाना एक हजार रुपये से भी कम। 11 रात और 12 दिन की यात्रा 13 हजार रुपये से भी कम में होगी। इस पैकेज में यात्रियों के ट्रेन के स्लीपर क्लास से सफर करने, धर्मशाला या होटल में ठहरने की व्यवस्था है।  इसके साथ ही उन्हें तीनों टाइम का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके अलावा  धर्मशाला में ठहरने व बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी के मुताबिक, यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी। यात्री देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। वापसी में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर लौटेगी।


कहां-कहां जाएगी भारत दर्शन ट्रेन
भारत दर्शन ट्रेन मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर, उज्जैन, गुजरात के नागेश्वर, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग होते हुए केवड़िया में सरदार पटेल की मूर्ति 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का दर्शन कराएगी। इसके बाद अहमदाबाद में साबरमती आश्रम घुमाने के बाद ट्रेन कृष्ण की नगरी द्वारिका जाएगी। वहां द्वारिकाधीश मंदिर और सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद ट्रेन पुणे के लिए रवाना होगी। श्रद्धालुओं को पुणे में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद में भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 13 दिनों की यह यात्रा हिंदू श्रद्धालुओं के लिए काफी सस्ती है। 



कैसे बुक करे टिकट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर आप टिकट बुक करा सकते हैं। इस लिंक (https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBD281) पर आपको पैकेज के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर- 8287930908, 8287930909, 8287930910 और 8287930911 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed