{"_id":"574372894f1c1bb215691b2d","slug":"irctc-special-plan-for-tourist-gets-home-made-food-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का यात्रियों को तोहफा, अब ट्रेन में मिलेगा घर का बना खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे का यात्रियों को तोहफा, अब ट्रेन में मिलेगा घर का बना खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की पैंट्री कार सेवा से ऊब चुके हुए लोगों के लिए राहत भरी खबर। लंबे सफर के दौरान ज्यादातर यात्रियों की यही चाहत होती है कि उन्हें घर का बना खाना ही नसीब हो। ऐसे यात्रियों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं। क्योंकि यात्रियों को जल्द ही घर में बना भोजन ट्रेन में परोसने की योजना है।
यह संभव होगा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) और स्वयं सहायता समूह के गठजोड़ से। स्वयं सहायता समूहों की मदद से तैयार भोजन आईआरसीटीसी ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड पर उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में इस व्यवस्था का लाभ इलाहाबाद, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी समेत देश के 45 रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा।
आईआरसीटीसी की योजना है कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को क्षेत्रीय व्यंजन ही उपलब्ध कराए जाएं। ट्रेन अगर बिहार में है तो यात्रियों को वहां पसंदीदा भोजन बाटी-चोखा, गुजरात में है तो ढोकला, दक्षिण भारत में है तो वहां डोसा, इडली आदि व्यंजन जो क्षेत्रीय लोगों द्वारा तैयार किया गया है वह उपलब्ध हो जाए।

स्वयं सहायता समूहों को ई-कैटरिंग में मौका देने जा रहा है आईआरसीटीसी
इसके लिए आईआरसीटीसी ने भारतीय देशी फूड को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ करार करने की तैयारी की है। ताकि भारतीय महिलाओं का पाक कौशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दिखे। इस योजना के तहत पैनल में शामिल स्वयं सहायता समूहों को उनके मेन्यू और मूल्यों के साथ ई कैटरिंग की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाएगा।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक आईआरसीटीसी द्वारा स्वयं सहायता समूहों को ई-कैटरिंग योजना से जोड़ने की शुरूआत की जा रही है। इसके माध्यम से विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों का आर्डर प्राप्त होने पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाया गया खाना सप्लाई किया जाएगा। प्रयोग के तौर पर तीन स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जा चुका है।
इन 45 स्टेशनों पर रहेगी व्यवस्था
इलाहाबाद, हावड़ा, सियालदाह, गुवाहाटी, न्यूजलपाईगुड़ी, पटना, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, मुगलसराय, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, वाराणसी, जयपुर, बिलासुपर, खड़गपुर, गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, सिकंदराबाद, तिरुपति, विजयवाड़ा, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, एर्णाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मदुराई जंक्शन, त्रिचूर, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, बंगलूरू सिटी, यशवंतपुर, नागपुर, पुणे, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, सूरत, बड़ोदरा।