फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC issues advisory in view of the tampering of hostesses in Tejas train

तेजस ट्रेन में होस्टेस के साथ छेड़छाड़ के मामले, आईआरसीटीसी ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 26 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
IRCTC issues advisory in view of the tampering of hostesses in Tejas train
तेजस ट्रेन की होस्टेस - फोटो : BBC

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के रेल यात्रियों को ट्रेन होस्टेस से सलीके से पेश आने के लिए रेलवे की सहायक शाखा भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने ट्रेन में यात्रियों को चेतावनी देने के लिए एडवाइजरी जारी करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली-लखनऊ के बीच दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की गई साथ ही हवाई जहाज की तर्ज पर यात्रियों की सेवा के लिए ट्रेन होस्टेस भी मौजूद रहती हैं। वहीं, कुछ असभ्य यात्री होस्टेस को परेशान करने लगे हैं। 
विज्ञापन


तेजस में ही रही इन घटनाओं को लेकर आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि जब से हमने ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, तब से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों ने कथित तौर पर होस्टेस को रोक कर उनके फोन नंबरों की मांग की। वहीं, कुछ ने उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी ली। इसके बाद से हमने ट्रेनों में घोषणा करना शुरू किया ताकि किसी स्टॉफ को परेशान न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होस्टेस से यात्रियों का फीडबैक के आधार पर होगी कार्रवाई

इसके लिए आईआरसीटीसी द्वारा तेजस ट्रेन की उद्घोषणा प्रणाली मे बदलाव का निर्णय लिया गया है। अब ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से होस्टेस से सभ्यता से पेश आने के लिए उद्घोषणा की जाएगी। 


साथ ही तेजस ट्रेन में आईआरसीटीसी के अधिकारी होस्टेस से यात्रियों के बार में फीडबैक लेंगे। इसके आधार पर अधिकारियों द्वारा नियमों में बदलाव कर असभ्य यात्रियों से निपटने के प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed