फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC has started special Matarani Tour Package for Vaishno Devi pilgrims

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने शुरू किया खास 'मातारानी टूर पैकेज'

Sun, 24 Nov 2019 07:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Nov 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
IRCTC has started special Matarani Tour Package for Vaishno Devi pilgrims

माता वैष्णो देवी की यात्रा की इच्छा रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए इस पैकेज को मातारानी टूर पैकेज नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस पैकेज में थर्ड एसी की यात्रा, भोजन-नाश्ता और होटल में रुकने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


पहले दिन यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस (12425) से रात 8.40 बजे प्रस्थान करेंगे। दूसरे दिन सुबह 5.45 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों के ग्रुप बनाकर उन्हें कटरा तक ले जाया जाएगा। सरस्वती धाम में यात्रा पर्ची लेने के बाद यात्री होटल में चेक-इन करेंगे। नाश्ते के बाद उन्हें बाणगंगा तक ले जाया जाएगा। इसके बाद तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। रात में खाना और रुकने की सुविधा भी यात्रियों को पैकेज के तहत ही उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


अगले दिन सुबह के नाश्ते के बाद दोपहर 12 बजे चेक-आउट करना होगा। दो बजे यात्रियों को वापस जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए भेजा जाएगा। रास्ते में कुछ मंदिरों को देखने के बाद यात्रियों को घूमने के लिए शाम 6.30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा। यहां 7.40 बजे दिल्ली के लिए जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12426) से निकलेंगे, जो सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक एक व्यक्ति के लिए इस पैकेज की कीमत 7,785 रुपए है, वहीं दो व्यक्तियों के लिए 6,170 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के लिए इसका शुल्क 5980 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed