अफवाहों पर लगाम: तो क्या एक अकाउंट से नहीं बुक हो सकता अलग-अलग सरनेम वालों का टिकट? IRCTC ने बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एक व्यक्ति अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अलग अलग लोगों के टिकट बुक नहीं कर सकता क्योंकि लोगों के कुलनाम अलग अलग हैं। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर इस दावे को झूठा और भ्रामक करार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे मत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से दूसरों के लिए भी टिकट बुक कराई जा सकती है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा की गई उन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि एक व्यक्ति द्वारा अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अलग अलग लोगों के टिकट बुक नहीं किए जा सकते क्योंकि, अलग अलग कुलनामों (Surnames) की वजह से ई-टिकट बुक करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ये दावे झूठे और भ्रामक हैं।
रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए गए दावे को भ्रामक बताया
दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने दावा किया था कि आईआरसीटीसी में उनका अकाउंट है लेकिन वे अलग-अलग कुलनामों की वजह से दूसरों के लिए टिकट बुक नहीं कर पा रहे। रेल मंत्रालय ने इस दावे को भ्रामक करार दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कोई भी व्यक्ति, जिनके पास आईआरसीटीसी अकाउंट है, वे दूसरों के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध है।
एक अकाउंट से एक महीने में कितनी टिकट बुक कर सकते हैं?
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि आईआरसीटीसी के एक खाते से एक महीने में 12 टिकट बुक कराईं जा सकतीं हैं। इसके अलावा अगर आईआरसीटीसी का खाता आधार प्रमाणित है तो एक महीने में 24 टिकट बुक की जा सकतीं हैं।