फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iranian President Hassan Rouhani could give India key to Chabahar port

3 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति देंगे चाबहार पोर्ट की चाबी?

Fri, 16 Feb 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Fri, 16 Feb 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Iranian President Hassan Rouhani could give India key to Chabahar port
हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भारत के दौरे पर गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। उनके इस दौरे को दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर सूत्रों की मानें तो अपने इस दौरे में रूहानी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह की चाबी भारत को सौंप सकते हैं। यह बंदरगाह भारत और ईरान के रिश्तों की एक सफल दास्तां है। इस बंदरगाह पर काफी सक्रियता देखने को मिलती है।  रिपोर्ट्स के अनुसार कराची से चाबहार की तरफ ट्रैफिक को मोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को रूहानी हैदराबाद पहुंचे। उन्हें राज्य में एक रिसेप्शन दिया जाएगा इसके बाद वह शनिवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पश्चिमी देशों द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध की वजह से वह बैंकिंग क्षेत्र में परेशानियों से जूझ रहा है। इसी वजह से भारत पहली बार ईरान में रुपए निवेश करने के लिए तैयार हो गया है। सूत्रों ने बताया कि यह खास तरह का इंतजाम पहले केवल भूटान और नेपाल के लिए किया गया था।
विज्ञापन


तेहरान पर लगे प्रतिबंध की वजह से ईरान में विदेशी मुद्रा का लेन-देन करना और निवेश करना काफी मुश्किल है। सूत्र ने कहा- भारत ने रुपए में निवेश करने की मंजूरी दे दी है। रूहानी का स्वागत केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह और तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने बेगमपट एयरपोर्ट पर किया। शुक्रवार को ईरानी राष्ट्रपति हैदराबाद की मशहूर मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed