फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iran-released-15-indian-fisherman of karnataka, after five and half month

साढ़े पांच महीने बाद ईरान ने 15 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Wed, 09 Jan 2019 12:26 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बंगलूरू 
भाषा, बंगलूरू  Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
iran-released-15-indian-fisherman of karnataka, after five and half month
प्रतीकात्मक तस्वीर

ईरान ने साढ़े पांच महीने पहले अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को रिहा कर दिया है। मजदूरों को बीते साल 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मजदूर समुद्र के रास्ते ही भारत लौट रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तर कन्नड़ जिले के उपायुक्त एस एस नकुल ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया किे  उत्तर कन्नड़ जिले के 15 मछुआरों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद काफी प्रयास किये गये। 
विज्ञापन


नकुल ने बताया कि सभी मछुआरे अपनी नौकाओं में संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते में हैं और इसके बाद वे भारत लौटेंगे। शुरूआत में नौका मालिकों ने मछुआरों की रिहाई के लिए प्रयास किये लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ही ईरान सरकार उन्हें रिहा करने पर सहमत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मछुआरों के ईरान के किश द्वीप में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद ईरानी सरकार ने 27 जुलाई, 2017 को उन्हें गिरफ्तार किया था और तभी से वह ईरानी पुलिस के कैद में थे। उन्होंने बताया कि वे संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं पर काम कर रहे थे।


नकुल ने बताया कि दुबई से तीन अन्य मछुआरों के साथ पंद्रह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने करवर जिला प्रशासन को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो भेजा था।उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा और सुषमा स्वराज से मुद्दा उठाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed