Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran-Israel war Impact journalist Stranded in Delhi recounts plight Indian extends helping hand video viral

ईरान-इस्राइल युद्ध का असर: दिल्ली में फंसे पत्रकार ने सुनाई व्यथा, भारतीय ने बढ़ाए मदद के हाथ; वीडियो वायरल

Sun, 01 Mar 2026 08:36 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sun, 01 Mar 2026 08:36 PM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ने तनाव और पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंग्लैंड के एक पत्रकार भारत में फंस गए। दिल्ली में फंसे इस ब्रिटिश पत्रकार की मदद के लिए भारतीय शख्स आगे आया। संकट में फंसे इस पत्रकार ने खुद अपना अनुभव साझा किया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Iran-Israel war Impact journalist Stranded in Delhi recounts plight Indian extends helping hand video viral
दिल्ली में फंसे पत्रकार गॉर्डन ने बताई आपबीती - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@GordonDimmack

विस्तार

युद्ध के उन्माद का सीधा असर आम लोगों  पर भी पड़ता है। पश्चिम एशिया में बीते करीब 40 घंटे से अधिक समय से बमबारी हो रही है। इस कारण हालात बेहद चिंताजनक हैं। भारत से उन देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को रद्द किए जाने के कारण आम से लेकर खास तक फंसे हुए हैं। इन्हीं में एक हैं गॉर्डन डिम्मैक नाम के पत्रकार। जानिए इनकी आपबीती

विज्ञापन

भारतीय शख्स ने दिल्ली में फंसे पत्रकार की मदद कैसे की?

दरअसल, गॉर्डन डिम्मैक (Gordon Dimmack) नाम के ये उड़ान रद्द होने के कारण पत्रकार दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्होंने मदद के लिए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। कई वीडियो वायरल होने के बाद विनोद गौर नाम के भारतीय शख्स ने उनकी तरफ मदद के हाथ बढ़ाए।

विज्ञापन

ब्रिटिश पत्रकार भारत में मिली मदद का मुरीद, वीडियो में दिखी कृतज्ञता

पत्रकार गॉर्डन के एक्स हैंडल पर दर्ज ब्योरे के मुताबिक वे इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन (Wolverhampton) में रहते हैं। उन्होंने एक वीडियो में भारत में मिली मदद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, युद्ध और बमबारी के कारण उपजे हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद नहीं। विनोद गौर ने कठिन परिस्थितियों में उनकी मदद की है। यहां से मिले अनुभवों को वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने वीडियो देखने वाले लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के पत्रकार को ट्रंप और इस्राइल पर गुस्सा क्यों आया?
बकौल गॉर्डन उड़ान रद्द होने के बाद एअर इंडिया या दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन (DIAL) की तरफ से मदद की पहल नहीं की गई। उन्होंने पश्चिम एशिया में बमबारी के कारण उपजे हालात के लिए इस्राइल और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपने देश में एपस्टीन फाइल्स को लेकर हो रहे विवाद से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

एअर इंडिया और दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन पर क्यों बरसे गॉर्डन
गॉर्डन ने एक मार्च की सुबह करीब 7.18 बजे एक्स हैंडल पर पहला वीडियो पोस्ट किया। करीब दो मिनट की इस क्लिप में उन्होंने अपनी भड़ास भी निकाली। रविवार शाम तक इस वीडियो को 6.60 लाख से अधिक व्यूज मिले। इसके बाद उन्होंने शाम करीब 5.42 बजे एक और वीडियो साझा कर विनोद गौर से मिली मदद की जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran War News LIVE: ईरान की दो टूक- पलटवार जारी रहेगा; बमबारी में अब तक 215+ मौतें, 1000 से अधिक घायल

कब थमेगा हिंसक संघर्ष, युद्ध जारी रखने पर ईरान क्या बोला?
अमेरिका और इस्राइल की तरफ से की गई भीषण बमबारी के बावजूद ईरान ने पलटवार जारी रखने की कसम खाई है। देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने साफ किया है कि ईरान पर युद्ध थोपा गया है।अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते करीब 40 घंटे से अधिक समय की बमबारी में अब तक 215 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के अलावा इस्राइल और आसपास के अन्य देशों को मिलाकर 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अकेले ईरान में 201 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 740 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिसाइल, गोलाबारी और बमबारी की चपेट में आने वाले अन्य लोग ईराक, कुवैत, कतर, बहरीन, ओमान और यूएई के हैं। हताहतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed