फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran: 'Attack in support of Palestine', Iran-backed Houthi claims attack on ship in Red Sea

Iran: 'फलस्तीन के समर्थन में बोला धावा', लाल सागर में जहाज पर हुए हमले को लेकर ईरान समर्थित हूती का दावा

Thu, 13 Jun 2024 03:21 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 13 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

बुधवार को यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक व्यापारिक जहाज पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। यह हमला उनके चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसे वे फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का प्रयास है।

विज्ञापन
Iran: 'Attack in support of Palestine', Iran-backed Houthi claims attack on ship in Red Sea
लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला (सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

बुधवार को विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने नौसेना के ड्रोन, हवाई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करके लाल सागर में ट्यूटर जहाज को निशाना बनाकर सैन्य अभियान चलाया था। समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने जानकारी दी थी कि जहाज पर विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेदा से 68 समुद्री मील (126 किलोमीटर) दक्षिण पश्चिम में हमला हुआ। 
विज्ञापन


सना से सरकार को 2014 में हटा दिया गया। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हूती ने नवंबर से लाल सागर और अदन की खाड़ी में जहाजों पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि वे गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के समर्थन में महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग को परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन की रॉयल नेवी द्वारा संचालित यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि होदेदा से 66 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक जहाज को एक छोटे जहाज ने पीछे से टक्कर मार दी। वही यूकेएमटीओ ने कहा कि जहाज पानी में डूबा हुआ था और चालक दल के नियंत्रण में नहीं था। उन्होंने बताया कि जहाज पर दूसरी बार एक अज्ञात हवाई प्रक्षेपास्त्र से हमला हुआ, सैन्यकर्मी सहायता में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ट्यूटर पर एक हूती ’मानवरहित सतही जहाज ने हमला किया था, जिससे गंभीर बाढ़ आ गई और इंजन कक्ष को नुकसान पहुंचा। सेंटकॉम जो कि ब्रिटिश सेना के साथ मिलकर लाल सागर में हुए हमलों के जवाब में विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन में हमले कर रहा है। कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में तीन जहाज रोधी मिसाइल लांचर और एक हूती ड्रोन को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed