फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran america tension we are watching the situation carefully Foreign Ministry said

ईरान-अमेरिका तनाव: विदेश मंत्रालय ने कहा-हम हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं

Thu, 09 Jan 2020 05:26 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Jan 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Iran america tension we are watching the situation carefully Foreign Ministry said

मिडिल ईस्ट में  ईरान अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम चाहेंगे कि तनाव की स्थिति जल्द से जल्द समाप्त हो जाए। 

विज्ञापन

चाबहार बंदरगाह पर भारत ने की अमेरिका की सराहना

रवीश कुमार ने कहा कि पूर्व में चाबहार परियोजना के महत्व पर अमेरिका ने समझदारी दिखाई है। भारत अमेरिका के चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंधों से छूट देने की सराहना करता है।

विज्ञापन

ननकाना साहिब घटना:  दूसरे को न सिखाए पाकिस्तान

ननकाना साहिब घटना और पाकिस्तान में एक सिख युवक की हत्या पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश अपने अल्पसंख्यकों का ख्याल नहीं रख सकता उसे दूसरे देशों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि वे ऐसा कैसे करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 देशों के राजनयिक के कश्मीर दौरे का क्या है मकसद

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर समेत 15 देशों के राजनयिक मौजूदा स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे हैं। 


विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विदेशी राजनयिक दो दिनों के दौरे पर जम्मू कश्मीर को विजिट कर रहे हैं। 15 देश के राजनयिक इसका हिस्सा हैं। आज इस दौरे का दूसरा दिन है। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात की और बातचीत की। विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने राजनीतिक दलों के नेताओं से भी बातचीत की।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थितियों को समझने के लिए उनकी पहली मीटिंग सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि इस दौरे का उद्देश्य सरकार द्वारा वहां स्थितियों को सामान्य बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह राजनयिकों को दिखाने के लिए है।


भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में 15 विदेशी राजनयिकों के दौरे को फैसिलिटेट किया गया। अमेरिका, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, बांग्लादेश, मालदीव, मोरक्को, फिजी, नॉर्वे, फिलीपींस, अर्जेंटीना, पेरू, नाइजर, नाइजीरिया, टोगो और गुयाना के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed