{"_id":"5bb0efd2867a557fe446a233","slug":"ips-rajni-kant-misra-appointed-bsf-chief-and-ips-ss-deswal-to-head-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत मिश्रा बने बीएसएफ प्रमुख तो एस एस देसवाल एसएसबी का करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजनीकांत मिश्रा बने बीएसएफ प्रमुख तो एस एस देसवाल एसएसबी का करेंगे नेतृत्व
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त बीएसएफ प्रमुख रजनीकांत मिश्रा व एसएसबी प्रमुख एस एस देसवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एस एस देसवाल को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
यूपी कैडर के 1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा ने केके शर्मा के रविवार को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के डीजी के रूप में पदभार संभाला है। जबकि उनके बैचमेट एस एस देसवाल एसएसबी के डीजी बने हैं।
विज्ञापन
मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे। एस एस देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। देसवाल 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक एसएसबी प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीएसएफ के करीब दो लाख कर्मी हैं और यह बल पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है जबकि एसएसबी के करीब 90 हजार कर्मी है और यह बल नेपाल एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है।