फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS Probationer Dismissed From Service For Failing to Clear Physical Test

मोटापा कम न कर पाया IPS ट्रेनी, गृह मंत्रालय ने किया बर्खास्त

Wed, 29 Mar 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 29 Mar 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
IPS Probationer Dismissed From Service For Failing to Clear Physical Test
गृह मंत्रालय

ज्यादा वजन होना सेहत के लिए तो नुकसानदेह होता ही है लेकिन इसकी वजह से नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ आईपीएस ट्रेनी सालुंखे दीपक आत्माराम के साथ। ओवरवेट होने की वजह से फिटनेस टेस्ट न पास करने पर गृह मंत्रालय ने उन्हें मंगलवार को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि 22 मार्च को आईपीएस ट्रेनी सालुंखे दीपक आत्माराम पर कार्रवाई की गई।आईपीएस(प्रोबेशन रूल) 1954 के रूल 12(a) के तहत बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सालुंखे 2010 बैच के ट्रेनी हैं। फिजिकल टेस्ट पास न करने पर बर्खास्तगी का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले 2010 से 2016 के दौरान 3 ट्रेनी फिजिकल टेस्ट में फेल रहे थे। जिसमें से  झारखंड कैडर के 2010 बैच की ट्रेनी कुसुम पुनिया और वेस्ट बंगाल कैडर के 2011 बैच के कुमार गौतम फिर से फिजिकल टेस्ट में पास हो पाए थे। जबकि तीसरे ट्रेनी सालुंखे 6 मौके दिए जाने पर भी हर बार फिजिकल टेस्ट में फेल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुसुम और गौतम दोनों की सेवा समाप्त कर दी थी, लेकिन राष्ट्रपति के प्रतिनिधित्व  के बाद ये आदेश वापस लिया गया। किरण रिजीजू ने लोकसभा में बताया  कि पुनिया और गौतम के लिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें दोनों पास हो गए। 


आपको बता कें कि आईपीएस अधिकारियों की शारीरिक परीक्षा में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, क्रॉस कंट्री रनिंग, योगा, तैराकी और निहत्थे युद्ध शामिल हैं। इसके अलावा आईपीएस ट्रेनी को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, एम्बुलेंस ड्रिल, मोटर तंत्र और ड्राइविंग की परीक्षा को भी पास करना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed