फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS officer Safeer Karim caught cheating get good marks in UPSC ethics paper in 2014

नकल करते पकड़े गए IPS को 'ईमानदारी' के पेपर में मिले थे सबसे ज्यादा नंबर

Wed, 01 Nov 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 01 Nov 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
IPS officer Safeer Karim caught cheating get good marks in UPSC ethics paper in 2014
आईपीएस सफीर करीम

चेन्नई में UPSC के पेपर में चीटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए आईपीएस अफसर सफीर करीम के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, करीम ने सिविल सर्विस 2014 के पेपर में आचार संहिता के पेपर में काफी अच्छे अंक हासिल किए थे, यह पेपर किसी उम्मीदवार की ईमानदारी जांचने के लिए होता है। करीम ने उस पेपर में पूरे इंडिया में 112वीं रैंक हासिल की थी। बाकी पेपर के मुकाबले उनके इसी पेपर में अच्छे नंबर थे।

विज्ञापन


UPSC एग्जाम में IPS पति को नकल कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, अधिकारी को भेजा जेल
विज्ञापन


इस बात की जानकारी करीम के साथ तैयारी करने वाले एक शख्स ने दी है। वह फिलहाल ऑल इंडिया सर्विस (AIS) के अफसर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह पेपर किसी की ईमानदारी को जांचने में फेल हो गया और करीम ने सभी एआईएस अफसरों का नाम खराब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस अकादमी में करीम ने ट्रेनिंग ली वहां के लोग भी उनसे काफी नाराज हैं। अकादमी के डायरेक्टर केएस राव ने कहा कि यह काफी शर्मनाक है कि जिस शख्स को आचार नीति के एग्जाम में इतने अच्छे नंबर मिले वह खुद ऐसे अनैतिक काम कर रहा था।

जा सकती है नौकरी

IPS officer Safeer Karim caught cheating get good marks in UPSC ethics paper in 2014
आईपीएस अधिकारी, सफीर करीम - फोटो : Facebook Profile
गिरफ्तारी के बाद करीम संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं जिसके चलते उनकी नौकरी जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से इस मामले में 2015 बैच के अधिकारी सफीर करीम के व्यवहार पर रिपोर्ट भी मांगी है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ऐसा व्यक्ति आईपीएस के लायक नहीं है और रिपोर्ट मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सफीर अपनी पत्नी की मदद से फोन के जरिए जवाब पूछते पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed