{"_id":"5a1e7a024f1c1b8b688b59e9","slug":"ips-d-roopa-sued-for-20-crore-by-former-top-boss-exposed-sasikala-prison-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS डी रूपा पर 20 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, शशिकला से जुड़ा 'खुलासा' कर आई थीं चर्चा में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IPS डी रूपा पर 20 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, शशिकला से जुड़ा 'खुलासा' कर आई थीं चर्चा में
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
डी रूपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला जेल के भीतर कैसी सीक्रेट लाइफ जी रही थीं इसका खुलासा कर चर्चा में आई आईपीएस डी रूपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डी रूपा के सीनियर अधिकारी और पूर्व बॉस ने उनपर 20 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोका है। पूर्व जेल डीजी एचएन सत्यनारायण द्वारा डी रूपा के साथ एक अंग्रेजी अखबार और एक टीवी चैनल पर भी केस किया गया है।
विज्ञापन
शशिकला के परिजनों के ठिकानों पर IT की छापेमारी, AIADMK कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
क्या है मामला: दरअसल डी रूपा ने आरोप लगाया था कि शशिकला ने सत्यनारायण को दो करोड़ रुपए की रिश्वत देकर अपनी तरफ कर लिया था। जिसके बाद जेल में शशिकला को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलने लगा था।
विज्ञापन
यह खुलासा होने के बाद ही डी रूपा का ट्रेफिक डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था। अपने ऊपर लगे आरोपों को सत्यनारायण पहले ही गलत बता चुके हैं, वह अगस्त 2017 को अपने पद से रिटायर भी हो चुके हैं।
बता दें कि शशिकला फिलहाल जेल में हैं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनको चार साल की सजा हुई है। हाल ही में उनके रिश्तेदारों के कुछ ठिकानों पर छापेमारी हुई थी जिसमें एक हजार 430 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगा था।