फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS Convocation Continue third year a woman officer will lead the parade

आईपीएस दीक्षांत : लगातार तीसरे साल महिला अधिकारी करेगी परेड का नेतृत्व

Fri, 12 Nov 2021 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Nov 2021 05:51 AM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) की दीक्षांत परेड शुक्रवार को होगी और महिला अधिकारी द्वारा परेड का नेतृत्व करने का यह अकादमी के इतिहास में छठा मौका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
IPS Convocation Continue third year a woman officer will lead the parade
आईपीएस अधिकारी दीक्षांत परेड (फाइल फोटो) - फोटो : SVP National Police Academy

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा के नए ट्रेनी अधिकारियों की दीक्षांत परेड का नेतृत्व लगातार तीसरे साल महिला अधिकारी करेगी। यह प्रशिक्षु आईपीएस पंजाब काडर की डॉ. दर्पण अहलूवालिया हैं जो पहले चरण के बेसिक कोर्स प्रशिक्षण की टॉपर बनी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) की दीक्षांत परेड शुक्रवार को होगी और महिला अधिकारी द्वारा परेड का नेतृत्व करने का यह अकादमी के इतिहास में छठा मौका है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अकादमी निदेशक अतुल करवाल ने बताया कि यह आईपीएस अधिकारियों का 73वां बैच है। परेड में कुल 149 प्रोबेशनर अधिकारी शामिल होंगे। इनमें 132 आईपीएस ट्रेनी और 17 विदेशी ट्रेनी अधिकारी हैं। 2020 के इस बैच में कुल 27 महिला आईपीएस अधिकारी और चार विदेशी महिला अधिकारी हैं।
विज्ञापन


तीन महीने में लेंगे चार्ज....
पहले चरण के प्रशिक्षण और पासिंग आउट परेड के बाद यह अधिकारी अगले तीन महीने में देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर चार्ज लेंगे। इसके बाद सभी अकादमी लौटेंगे और दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 90% आईपीएस शार्प शूटर...
अकादमी में हुए प्रशिक्षण में इन अधिकारियों को एके 47, स्नाइपर शूटिंग, रॉकेट लॉन्चर आदि चलाना भी सिखाया गया। इस बार 149 अधिकारियों में से 90% ने शार्प शूटर का दर्जा हासिल किया।


डॉक्टर-आईआईटियन चुन रहे पुलिस सेवा, परिवार भी प्रेरणा

  • परेड का नेतृत्व करने जा रहीं डॉ. दर्पण अहलूवालिया चिकित्सक भी हैं। उन्होंने पुलिस सेवा को अपने करियर में बदलाव के बजाए कर्तव्य को मिला विस्तार बताया। 27 साल की दर्पण के दादा नरेंद्र सिंह भी पंजाब पुलिस में रहे हैं।
  • केरल के जॉर्ज एलन जॉन ने एमबीबीएस करने के बाद पुलिस सेवा में आने का निर्णय लिया।  उनकी बहन भी आईपीएस हैं।
  • आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद धीरज कुनुबिल्ली ने पुलिस सेवा में आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed