{"_id":"5f8eedf04b582d03f83e2298","slug":"ipl-betting-racket-busted-in-telangana-15-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, 1.4 लाख रुपये जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, 1.4 लाख रुपये जब्त
Tue, 20 Oct 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, करीमनगर (तेलंगाना)
पीटीआई, करीमनगर (तेलंगाना)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1.4 लाख रुपये जब्त किए गए। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन खेला जा रहा है।
विज्ञापन
रामागुंदम के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक एन अशोक कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मानचेरियल जिले के नासपुर गांव में एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। उन्होंने जाबरी इकबाल के क्लीनिक पर छापे को लेकर कहा, 'हमने उनसे 1,40,800 रुपये नकद और 16 मोबाइल जब्त किए।'
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि उस वक्त वे लोग चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग क्रिक्रेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उनके अनुसार 16 आरोपियों में से एक फरार बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में एक आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था और 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे।