{"_id":"63cc903bb388cb79b656e667","slug":"ipg-is-mulling-legal-action-matter-of-suspension-of-the-license-of-the-chief-pilot-of-air-india-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: बदसलूकी मामला, पायलट के निलंबन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: बदसलूकी मामला, पायलट के निलंबन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार
Sun, 22 Jan 2023 06:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:56 AM IST
सार
चार जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह मामला आया। डीजीसीए ने शुक्रवार को विभिन्न उल्लंघनों के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
एयर इंडिया सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया की एक उड़ान में पिछले नवंबर में हुए पेशाब कांड को लेकर विमान के मुख्य पायलट का लाइसेंस निलंबित करने के मामले में इंडिया पायलट गिल्ड (आईपीजी) कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। आईपीजी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि वह संबंधित पायलट के निलंबन के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। आईपीजी एयरलाइन के उन पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है, जो बड़े आकार के विमान उड़ाते हैं।
यह घटना 26 नवंबर, 2022 को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान हुई थी। चार जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह मामला आया। डीजीसीए ने शुक्रवार को विभिन्न उल्लंघनों के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा उस विमान के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और एअर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है।