फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPFT shock BJP in Tripura, Candidates nominated from East and West seats

त्रिपुरा में आईपीएफटी ने दिया भाजपा को झटका, पूर्व और पश्चिम सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Mon, 18 Mar 2019 05:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 18 Mar 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
IPFT shock BJP in Tripura, Candidates nominated from East and West seats
IPFT (File)

त्रिपुरा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में शामिल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करके सत्तारूढ़ पार्टी को करारा झटका दिया है। आईपीएफटी ने त्रिपुरा पूर्व सीट पर अपने अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मन और पश्चिम सीट पर युवा नेता सुखला चरण नाओटिया को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद इनके नामों का एलान किया गया। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता नबेंदू भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी आईपीएफटी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करेगी। ऐसा नहीं होने पर विपक्ष को फायदा होगा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, आईपीएफटी की दलील है कि वह भाजपा से आदिवासी बहुल त्रिपुरा पूर्व सीट मांग रही थी जिस पर वह सहमत नहीं हुई। बता दें कि भाजपा के महासचिव राम माधव ने भी पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर आईपीएफटी नेताओं के साथ बात की थी। हालांकि वह गतिरोध नहीं सुलझा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed