फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA limited the entry of officer into tokyo olympics

कोरोना का असर: सैर-सपाटे पर ओलंपिक नहीं जा सकेंगे संघ पदाधिकारी

Thu, 03 Jun 2021 07:49 AM IST
Jeet Kumar हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली।
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 07:49 AM IST
सार

  • आयोजन समिति की गुजारिश पर आईओसी खेल संघों के सिर्फ एक प्रतिनिधि को भेजेगा टोक्यो
  • 12 खेल संघों के खिलाड़ियों ने अब तक किया है खेलों के महाकुभ के क्वालिफाई 

विज्ञापन
IOA limited the entry of officer  into tokyo olympics
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social Media

विस्तार

पिछले खेल आयोजनों की तरह इस बार ओलंपिक में खेल संघों के पदाधिकारी सैर-सपाटे पर नहीं जा पाएंगे। आयोजन समिति की गुजारिश के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खेल संघों के पदाधिकारियों के टोक्यो में प्रवेश को सीमित कर दिया है।

विज्ञापन


आईओए ने साफ कर दिया है कि इस बार कोरोना के चलते पनपी विशेष परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ एक प्रतिनिधि को ही जाने की इजाजत होगी। लंदन व रियो ओलंपिक और जकार्ता एशियाई खेलों की तरह इस बार खेल संघों, आईओए और खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों और अधिकारियों की भीड़ टोक्यो में नहीं दिखाई देगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति ने आईओए को साफ किया है कि ओलंपिक के दौरान जरूरी और संचालन करने वाले स्टाफ को प्रवेश की अनुमति होगी। जो भी व्यक्ति टोक्यो जाएगा उसे चार सप्ताह पहले अपनी गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग की भी अनुमति नहीं होगी। शॉपिंग पर पाबंदी और रेस्टोरेंट में प्रवेश निषेध होगा। कोरोना संक्रमित पाए जाने की स्थिति में अपने खर्च पर 14 दिन के एकांतवास में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आयोजकों की ओर से तय होटल में रहने की अनुमति होगी। अब तक 12 खेल संघों के खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और जूडो के अलावा कुछ अन्य खेलों के खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन की घोषणा होनी बाकी है।


खेल मंत्रालय का दल भी होगा छोटा 
ओलंपिक में खेल मंत्रालय का दल भी काफी छोटा होगा। अब तक खेल मंत्री किरेन रिजिजू के जाने की योजना है। वैसे खेलों में खेल मंत्री अपनी पत्नी को भी ले जाते हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि खेल मंत्री टोक्यो अकेले जा रहे हैं। अब तक खेल सचिव के जाने का भी कोई कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed