{"_id":"5da977718ebc3e93a9533996","slug":"inx-media-cbi-filed-chargesheet-in-delhi-court-p-chidambaran-his-son-named-in-chargesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स मीडिया: पी चिदंबरम, कार्ति और पीटर के खिलाफ चार्जशीट दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स मीडिया: पी चिदंबरम, कार्ति और पीटर के खिलाफ चार्जशीट दायर
Fri, 18 Oct 2019 01:57 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Karti and P Chidambaram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की अदालत में आईएनएक्स मामले में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। इस मामले पर सुनवाई 21 अक्तूबर सोमवार को होगी। सीबीआई की चार्जशीट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
INX media case: Senior Congress leader P Chidambaram, his son Karti Chidambaram, former media baron Peter Mukerjea among those named in CBI chargesheet https://t.co/pd07MXK3zQ
— ANI (@ANI) October 18, 2019विज्ञापन
गुरुवार को अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को 24 अक्टूबर तक चिदंबरम से पूछताछ करने की अनुमति दे दी और आईएनएक्स भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की ओर से दायर मामले में इसी तारीख तक चिदंबरम की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी।
विज्ञापन
इंद्राणी के एक बयान से फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम
सीबीआई और ईडी का चिदंबरम पर शिकंजा कसने के पीछे इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के बयान हैं। आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटर्स मुखर्जी दंपती के दिए बयान कांग्रेस नेता के खिलाफ जांच एजेंसियों का मजबूत आधार बने हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को दिए बयान में इंद्राणी ने कहा है कि आईएनएक्स मीडिया की अर्जी फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के पास थी। इंद्राणी ने कहा कि उन्होंने पति पीटर मुखर्जी और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्व वित्त मंत्री के दफ्तर नॉर्थ ब्लॉक में जाकर मुलाकात की थी।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए अपने बयान में इंद्राणी ने बताया, 'चिदंबरम ने पीटर के साथ बातचीत की और एफडीआई वाली आईएनएक्स मीडिया की अर्जी की प्रति पीटर ने उन्हें सौंपी। एफआईपीबी की मंजूरी के बदले चिदंबरम ने पीटर से कहा कि उनके बेटे कार्ति के बिजनेस में मदद करनी होगी।' ईडी ने इस बयान को चार्जशीट में दर्ज किया और इसे कोर्ट में भी सबूत के तौर पर पेश किया।