फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   investor summit DNA isolation experiment record bsf work and abhilash tommy in khushkhabar

खुशखबर में देखिए इन्वेस्टर्स समिट का आगाज और बच्चों का नया विश्व रिकॉर्ड

Sun, 07 Oct 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
investor summit DNA isolation experiment record bsf work and abhilash tommy in khushkhabar
good news - फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट से नई उम्मीदें, रोजगार के नए अवसर मिलने का मौका
विज्ञापन


सबसे पहली अच्छी खबर उत्तराखंड से आई है। यानी रविवार से राज्य में नई उम्मीद, आशा और उमंग के दो दिन इन्वेस्टर्स समिट' का आगाज हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट के जरिए मजबूत उत्तराखंड की उम्मीदें आसमान पर हैं। राज्य में निवेश के लिए निवेशकों की रुचि को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि निवेश होगा तो रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और पलायन रुकेगा। राज्य में उद्यमिता की लिखी जा रही इस नई इबारत के गवाह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने जिन्होंने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।

550 बच्चों ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, पपीते से एक साथ DNA अलग कर बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ के होनहार छात्र-छात्राओं ने गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है। चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में 550 बच्चों ने रविवार को एक साथ पपीते से डीएनए अलग करने का प्रयोग कर गिनीज वर्ल्डत रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ में आयोजित हो रहे चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में अपने अनुसंधान से अलग पहचान बना चुके देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षाविद प्रदेश के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 550 छात्र-छात्राओं ने एक साथ पपीते से डीएनए अलग करने का प्रयोग कर गिनीज वर्ल्डक रिकॉर्ड बनाया। इस यादगार मौके को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने कैमरे में भी कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में बीएसएफ का सराहनीय कदम, बच्चों को बांटा खेल का सामान

अगली अच्छी खबर त्रिपुरा से आई है जहां बीएसएफ ने लोगों का दिल जीतने वाला काम किया है। बीएसएफ ने पश्चिमी त्रिपुरा में स्कूली छात्रों को खेल का सामान बांटा है। इसी के साथ बच्चों को लालटेन भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं उन्हों स्वच्छ भारत अभियान के तहत डस्बीन भी बांटे। बीएसएफ की ओर से आयोजित सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ के बोर्डिंग एरिया के बच्चे आए जो ये तोहफा पाकर बेहद खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

नेवी कमांडर अभिलाष टॉमी स्वदेश लौटे

गोल्डन ग्लोब रेस 2018 (जीजीआर) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे नेवी कमांडर अभिलाष टॉमी स्वदेश लौट आए हैं। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कमांडर अभिलाष टॉमी को आईएनएस सतपुड़ा से सुरक्षित भारत लाया गया। आपको याद दिला दें कि नेवी कमांडर अभिलाष टॉमी वहीं हैं जो अपनी ‘थुरिया’ नाम की नाव के साथ तीन दिन तक समुद्र में फंसे रहे थे। समुद्री तूफान की वजह से अभिलाष की नाव बीच समंदर में फंस गई थी जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए ‘ऑपरेशन रक्षम’ लॉन्च किया गया था. 39 साल के कमांडर अभिलाष टॉमी कीर्ति चक्र विजेता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed