फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inventory of valuables in Jagannath temple's Ratna Bhandar after repair work: Odisha minister

Odisha: मरम्मत के बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की बनेगी सूची, विधानसभा में बोली सरकार

Sat, 15 Feb 2025 06:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 06:09 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा विधानसक्षा में राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने एक सवाल के जवाब में बताया कि, पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे कीमती समानों की सूची रत्न भंडार के मरम्मत के बाद बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Inventory of valuables in Jagannath temple's Ratna Bhandar after repair work: Odisha minister
पृथ्वीराज हरिचंदन, ओडिशा के कानून मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शनिवार को राज्य विधानसभा को बताया कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की सूची खजाने में चल रहे मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद बनाई जाएगी। बता दें कि, बीजू जनता दल के विधायक तुषारकांति बेहरा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वीकृत दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 जुलाई, 2024 को रत्न भंडार खोला गया था।
विज्ञापन


'1978 में गई थी कीमती सामानों की पिछली सूची'
मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने मामले में बताया कि खजाने से आभूषणों को स्थानांतरित करने के बाद, एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की तरफ से मरम्मत कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा, 'मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आभूषणों की सूची बनाई जाएगी। उसके बाद ही आभूषणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।' उन्होंने कहा कि 'रत्न भंडार' के अंदर संग्रहीत कीमती सामानों की पिछली सूची 13 मई से 23 जुलाई, 1978 के बीच बनाई गई थी। 
विज्ञापन


पुरी के नाम पर 60,426 एकड़ जमीन- हरिचंदन
सदन को दिए गए एक अन्य लिखित बयान में मंत्री हरिचंदन ने कहा कि पुराने भूमि अभिलेखों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में श्री जगन्नाथ महाप्रभु बिजे, पुरी के नाम पर कुल 60,426.943 एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा कि इन जमीनों में से 38,061.892 एकड़ जमीन वर्तमान में श्री जगन्नाथ महाप्रभु बिजे, पुरी के नाम पर अधिकार अभिलेख में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा कि मंदिर को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य में उपलब्ध भू-संपत्तियों से 33.02 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार, पुरी तहसील में 259 भूखंडों में फैली श्री जगन्नाथ महाप्रभु बिजे, पुरी की 607.760 एकड़ भूमि पुरी में प्रस्तावित वेदांत विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहित की गई है और मंदिर कार्यालय को इसके लिए 8.80 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed