फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   interview of bjp mp hukum singh who release list of names in kairana exodus case

बोले सांसद हुकुम सिंह- सपा चाहती है माहौल को गरमाना, भाजपा नहीं

Tue, 14 Jun 2016 05:34 AM IST
आनंद प्रकाश/ अमर उजाला, शामली
आनंद प्रकाश/ अमर उजाला, शामली Updated Tue, 14 Jun 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
interview of bjp mp hukum singh who release list of names in kairana exodus case
पलायन का मुद्दा उठाने और सूची के सत्यापन पर जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया पर खुलकर बोले सांसद
क्या सोचकर यह मुद्दा उठाया था?
विज्ञापन

अकबरपुर सुंहेटी की महिला की हत्या हुई, उसमें पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों को ही आरोपी बना दिया। दबिश के नाम पर महिलाओं से अभद्रता की गई। पुलिस का यह रवैया काफी दिन से बना था, बस तभी सोच लिया कि क्षेत्र के लोगों की बड़ी पीड़ा है और बात उठा दी।

क्या धर्मनिरपेक्ष छवि के विपरीत हो गए?
लंबे समय से कैराना क्षेत्र में राजनीति कर रहा हूं। जाति धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि दोनों समुदाय के लोगों का समर्थन मिला। हर चुनाव में मुस्लिम भी मेरे साथ रहते हैं। आज भी दोनों समुदायों के लोगों से संबंध रखता हूं और उनके लिए कार्य करता हूं।
विज्ञापन


प्रशासन ने सूची में नाम गलत बताए हैं?
 प्रशासन तो सत्ता के दबाव में है। अगर मान भी लें कि कुछ नाम सूची में गलत हैं, मगर पूरे 346 नाम तो गलत नहीं है। प्रशासन यह सोचे कि जो परिवार दहशत में कैराना छोड़ गए, उनके लिए प्रशासन ने क्या किया ? यदि प्रशासन दस व्यापारियों का पलायन दहशत में होना मानती है, तो उनको क्या मदद दी या सुरक्षा का भरोसा देकर पलायन से क्यों नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी साल में ही मुद्दा क्यों उठाया?
रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या कर दी जाती है, सरकार ने व्यापारी के परिवारों को सुरक्षा तक नहीं दी। व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों पर भी अत्याचार हो रहे हैं, कब तक सहन किया जाता, अब नहीं रहा गया। ऐसा कतई नहीं कि चुनाव नजदीक होने की वजह से मुद्दा उठाया।


 सूची में सिर्फ हिंदू ही नाम क्यों?
मुझे जिन लोगों के पलायन की जानकारी मिली, उनके नाम सूची में शामिल हो गए। उसमें हिंदू या मुस्लिम का जिक्र नहीं है, सिर्फ पीड़ितों के नाम हैं।

माहौल गरमाने का आरोप लग रहा ?
माहौल भाजपा, नहीं सपा गरमाना चाहती है। मेरी 40 साल की राजनीति में कभी कैराना में रंगदारी, हत्या और ऐसी वारदातें नहीं हुई। 12 साल मंत्री भी रहा हूं, कभी कैराना में दंगा नहीं हुआ। अब सपा सरकार में ही हालात बद से बदतर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed