फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol Red Corner notices serve no purpose 8 fugitives from Kerala still at large news in hindi

Kerala: केरल से आठ भगोड़े फरार, इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद भी जांच एजेंसी पकड़ने में नाकाम

Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

केरल के सबसे कुख्यात भगोड़ों में से एक सुकुमार कुरुप 1984 से फरार है। उस पर 8 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए खुद की मौत का ड्रामा रचने का आरोप है। कुरुप ने भाई, अपने ड्राइवर और एक अन्य दोस्त की मदद से हत्या की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Interpol Red Corner notices serve no purpose 8 fugitives from Kerala still at large news in hindi
Interpol

विस्तार

इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद भी केरल में आज भी तीन आतंकवादियों और एक महिला सहित आठ भगोड़े खुलेआम घूम रहे हैं। सूची में दो कुख्यात भगोड़े- सुकुमार कुरुप और डॉ एदादी ओमाना भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

कई साल पहले जारी किए गए रेड कॉर्नर अलर्ट के बाद भी दशकों से अंतरराष्ट्रीय पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इन्हें पकड़ने में नाकाम रही हैं। बता दें कि एक बार इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद अपराधियों का विवरण दुनिया भर के हवाई अड्डों के अधिकारियों के साथ साझा किया जाता है, जिससे एक देश से दूसरे देश की यात्रा करना असंभव हो जाता है।
विज्ञापन


इंटरपोल ने इन्हें जारी किए रेड कॉर्नर नोटिस 
इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस सूची में केरल से नाम शामिल हैं। इनमें मलप्पुरम के मोंगम से मोहम्मद हनीफा (45) शामिल हैं। हनीफा पर अत्याधुनिक हथियारों से दंगा करने और हत्या के प्रयास के आरोप है। तिरुवनंतपुरम के कीझाटिंगल के सुधीन कुमार श्रीधरन (56) पर हत्या का आरोप है। अलप्पुझा के चेंगन्नूर के सुकुमारन शिवराम कुरुप (74) पर हत्या  और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है। वहीं, कासरगोड के नयनमारमूला के चेरियावीट्टिल सद्दीक (44) पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कन्नूर के कोचुपेडिकायिल साबिर (42) पर विस्फोटक लगाने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एर्नाकुलम के चनमपरम्बिल मोहम्मद बशीर (61) पर भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा कासरगोड के कोलांजना मोहम्मद रफीक (34) पर हत्या और कन्नूर के डॉ एदादी ओमाना (69) पर अपहरण, हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा राशि हड़पने के लिए रचा खुद की हत्या का स्वांग
केरल के सबसे कुख्यात भगोड़ों में से एक सुकुमार कुरुप 1984 से फरार है। उस पर 8 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए खुद की मौत का ड्रामा रचने का आरोप है। कुरुप ने भाई, अपने ड्राइवर और एक अन्य दोस्त की मदद से हत्या की घटना को अंजाम दिया। उसने एक युवक की हत्या की। पुलिस कुरूप के साथियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा सकी। ओमाना भी पिछले 16 साल से फरार है। 1996 में अपने प्रेमी पी मुरलीधरन की हत्या करने के बाद से फरार हैं। उसने मुरलीधरन के शरीर के कई टूकड़े किए और सूटकेस में भरकर तमिलनाडु के ऊटी तक ले गई। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जमानत हासिल कर फरार हो गई। 

सूची में शामिल आतंकी आरोपियों में से तीन खतरनाक भगोड़े भी हैं, जो कुछ अंतरराज्यीय आतंकी अभियानों का हिस्सा थे। चनमपरम्बिल मोहम्मद बशीर एक आतंकी मामले में आरोपी है, जहां उसके सह-आरोपी हैदराबाद के ऐसे ही चरमपंथी हैं। उसका एक सह-आरोपी हैदराबाद निवासी ताहिर अंसारी (71) भी कई वर्षों से फरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed