ग्वालियर, मुरैना में आज भी कर्फ्यू, यूपी के मेरठ सहित कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में सोमवार को आयोजित भारत बंद के चलते 200 से ज्यादा पैसेंजर और मेल ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं मध्यप्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 7 पर पहुंच गई है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और भिंड में दो-दो एवं मुरैना व डबरा में एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और फिरोजाबाद में एक-एक तथा राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बिहार के हाजीपुर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया जिसके चलते एक नवजात और एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं आज भी मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। ग्वालियर, मुरैना और भिंड में कर्फ्यू जारी है।
वहीं भारत बंद को लेकर हुए बवाल को देखते हुए यूपी प्रशासन आज भी अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एहतियान इंटरनेट सेवा पर रोक लगी हुई है। कई शहरों में स्कूल बंद रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सबसे ज्यादा बवाल हुआ। इसी बवाल को देखते हुए प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। अगर किसी जगह कोई परीक्षा है तो वह कराई जाएगी।
बता दें कि सोमवार को दलितों के भारत बंद के दौरान देशभर में जमकर हिंसा हुई, जिसमें अबतक 13 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र राज्य रहे।
Internet suspended in #Meerut till 2 pm as a precautionary measure, following #BharatBand protests.
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2018
#BharatBand protests: Death toll due to violence rises to 7 in #MadhyaPradesh.
— ANI (@ANI) April 3, 2018