फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Womens Day 2020: Prime Minister Narendra Modi wishes on this day

पीएम मोदी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, बोले- उनसे सीखें

Sun, 08 Mar 2020 10:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
International Womens Day 2020: Prime Minister Narendra Modi wishes on this day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं रविवार को महिला दिवस के मौके पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने जीवन के सफर को साझा कर रही हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जैसा मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं विदा ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं अपनी जीवन यात्रा को मेरे सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए,दिन में साझा करेंगी और शायद आपसे बातचीत भी करें।

सिलसिलेवार कई ट्वीट करके प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सभी हिस्सों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, इन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है। उनका संघर्ष और आकांक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। आइए, ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाएं और उनसे सीखें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने अलग अलग सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंप देंगे जो लोगों को प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने ट्वीट किया था, 'इस महिला दिवस (आठ मार्च), मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंप दूंगा जिनके जीवन और काम ने हमें प्रेरणा दी है। इससे उन्हें लाखों लोगों में जज्बा पैदा करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अकाउंट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले विश्व नेताओं में शुमार हैं। टि्वटर पर उनके 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फोलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर 3.2 करोड़ फोलोअर्स हैं।

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed