{"_id":"65e9da9c404d747e8d08e71b","slug":"international-solar-alliance-panama-97th-member-to-ratify-isa-foreign-ministry-spox-randhir-jaiswal-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Solar Alliance: पनामा समझौते का अनुमोदन करने वाला 97वां देश बना; विदेश मंत्रालय ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
International Solar Alliance: पनामा समझौते का अनुमोदन करने वाला 97वां देश बना; विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
Thu, 07 Mar 2024 08:47 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:47 PM IST
सार
पनामा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी किया।
विज्ञापन
पनामा आईएसए का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनामा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। पनामा ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का समर्थन / अनुमोदन करने संबंधी दस्तावेज सौंपा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो ने बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच दस्तावेजों का आदान प्रदान हुआ। इससे पहले विगत फरवरी में भारत और पनामा के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी।
चंद हफ्ते पहले पनामा के विदेश मंत्री से मिले थे जयशंकर
भारत में रायसीना डायलॉग 2024 से इतर विदेश मंत्री जयशंकर और पनामा के उनके समकक्ष जनैना तेवाने मेनकोमो की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच आपसी कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद जयशंकर ने लिखा था कि द्विपक्षीय सहयोग पर बहुत उपयोगी चर्चा हुई।