फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International media on Gurmeet Ram Rahim conviction

दुनिया की सुर्खियों में छाया रहा गुरमीत राम रहीम, वैश्विक मीडिया ने कहा-दुराचारी गुरू

Sat, 26 Aug 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 26 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
International media on Gurmeet Ram Rahim conviction
सीबीआई अदालत द्वारा शिष्या से यौन शोषण के आरोप में बाबा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंजाब और हरियाणा के घटनाक्रम पर पूरी दुनिया के मीडिया ने पैनी निगाह बनाए रखी। विश्व के बड़े अखबारों ने आरोपी को दुराचारी गुरु अपराध का गुरु कहकर संबोधित किया। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि अपराध के आरोपों के बावजूद भारत में गुरुओं का दबाव बरकरार है। अखबार ने पंचकुला की विशेष अदालत के फैसले के बाद गुरमीत के अनुयायियों द्वारा सड़कों पर जो उत्पात मचाया गया उससे लगता है कि वह अपराध का गुरु है। 
विज्ञापन


जर्मनी की रेडियो सेवा दाइचे वेले ने फैसले के बाद सड़कों पर चले हिंसात्मक घटनाक्रम के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि मुश्किल हालात में ही नेतृत्व की असली परीक्षा होती है और जिस तरह से हिंसा हुई उससे स्पष्ट पता लगता है कि हरियाणा के सीएम एक नाकाम प्रशासक हैं। लंदन के अखबार इंडिपेंडेंट ने भी दुराचारी गुरु के उपद्रवी समर्थकों पर नियंत्रण न कर पाने के लिए खट्टर को कटघरे में खड़ा किया।

पाकिस्तान में भी इस खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। डॉन ने राम-रहीम को दुराचारी गुरु बताते हुए सड़कों पर चले उत्पात को बड़ी तस्वीर के साथ प्रकाशित किया। 

उर्दू अखबार नवा-ए-वक्त ने डेरा आश्रम के लिए असभ्य भाषा का इस्तेमाल भी किया। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शिन्हुआ एजेंसी के हवाले से दुराचारी गुरू पर विशेष अदालत के फैसले के बाद पंजाब-हरियाणा में मचे हिंसा के तांडव को अपनी प्रमुख खबरों में स्थान दिया है। 


उसने लिखा कि बारूद तो पहले ही जमा हो चुका था, सिर्फ चिंगारी की देरी थी जो फैसले के बाद मिल गई। ऑस्ट्रेलिया ऑनलाइन ने लिखा है कि दुष्कर्म का एक आरोपी यदि 200 से अधिक ट्रेने रद करा दे तो इससे सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था के पंगु होने के ही संकेत मिलते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed