फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Labor Conference Union Minister Santosh Gangwar said India committed to countering impact of COVID19

अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री गंगवार बोले- कोविड-19 के प्रभाव से निपटने के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध

Sun, 06 Jun 2021 02:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Jun 2021 02:48 AM IST
सार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की 109वीं बैठक में कहा कि सरकार कोरोना के प्रभाव से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
International Labor Conference Union Minister Santosh Gangwar said India committed to countering impact of COVID19
संतोष सिंह गंगवार, केंद्रीय मंत्री - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भारत कोरोना महामारी से पड़ने वाले प्रभाव से निपटने और इससे मजबूत बनकर उभरने के लिए हरसंभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने शुक्रवार शाम को अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की 109वीं बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोरोना महामारी से जीवन और आजीविका की हानि, अर्थव्यवस्था की मंदी, समाज के सभी वर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव और विशेष रूप से कमजोर लोगों को अधिक असुरक्षित देखा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सृजन के लिए बेहतर सहयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सरकारों को महामारी से निपटने और नीतिगत स्तरों पर एक प्रभावी प्रतिक्रिया प्रदान करने की जरूरत है ताकि व्यापार निरंतरता, आय सुरक्षा और सब से ऊपर, सभी की बेहतरी को संतुलित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है और अब तक 22.3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजगार एक अहम पहलू है और भारत विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य और वित्तीय मोर्चों पर भी रोजगार और मदद करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण भारत के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत दैनिक मजदूरी में वृद्धि के परिणामस्वरूप अकेले पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 3.9 अरब मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed