फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International commercial passenger services to and from India shall remain suspended till 15th July

सरकार का आदेश, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर 15 जुलाई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

Fri, 26 Jun 2020 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Jun 2020 05:35 PM IST
सार

  • 25 मार्च को शुरू हुआ था लॉकडाउन, 23 से जारी है प्रतिबंध
  • कारगो ऑपरेशन और विशेष उड़ानों का होता रहेगा संचालन
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जुलाई में फैसला लेगी सरकार : पुरी
  • कुछ चयनित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिल सकती है अनुमति

विज्ञापन
International commercial passenger services to and from India shall remain suspended till 15th July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा को बंद रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध 15 जुलाई तक लागू रहेगा। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि स्थितियों के अनुसार चयनित मार्गों पर कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को संचालन की अनुमति दी जा सकती है। यह प्रतिबंध कारगो ऑपरेशन (माल ढुलाई) और डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा। 

विज्ञापन

 
बता दें कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान रेल और विमान सहित सभी प्रकार के परिवहन पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, 31 मई के बाद सरकार ने लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देनी शुरू की, जिसके तहत घरेलू उड़ानों को अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते दिनों कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सरकार जुलाई में कोई फैसला कर सकती है। पुरी ने कहा था कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण अनुमान के मुताबिक फैसला है और उड़ानों को संचालित करने की व्यवस्था और संबंधित देश तैयार हो जाते हैं तो सरकार जुलाई में इसे लेकर कोई फैसला करेगी।

सामान्य ट्रेनों के संचालन पर रोक भी बढ़ी थी

इससे पहले गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ाने का एलान किया था। बोर्ड ने कहा था कि 12 अगस्त तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर 12 अगस्त तक किसी व्यक्ति का सामान्य ट्रेन में आरक्षण है तो उसे टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed