फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Business Conference and Awards 2022 was organized in Bangkok

थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन: देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए होगा काम

Mon, 18 Jul 2022 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

जेडीयू नेता कैसी त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल अलग-अलग क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों के द्वारा विशिष्ट क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा...

विज्ञापन
International Business Conference and Awards 2022 was organized in Bangkok
थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में भाग लेते थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री खुन क - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार को 'अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन और पुरस्कार 2022' का आयोजन किया गया। भारत से वरिष्ठ नेता कैसी त्यागी ने इसमें भाग लिया और देश को अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में बड़ा भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि देश की उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिनके अंदर देश और समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। भारतीय सिनेमा उद्योग की प्रमुख हस्ती विवेक ओबेरॉय और थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री खुन कोर्न डाबरंसी ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


'इंटरनेशनल अचीवर्स कॉन्फ्रेंस एवं प्रमोशनल एक्सपोर्ट एंड इन्वेस्टमेंट ट्रेड एसोसिएशन' द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में 'वैश्विक व्यापार अवसर और आत्मनिर्भर भारत' विषय पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की व्यक्तिगत उपलब्धियों को उजागर करना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


जेडीयू नेता कैसी त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल अलग-अलग क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों के द्वारा विशिष्ट क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों को तकनीकी और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed