फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interest subsidy on small loans for agriculture increased till 31 May

किसानों को राहत, खेती के लिए छोटे कर्ज पर ब्याज सहायता 31 मई तक बढ़ी 

Tue, 31 Mar 2020 05:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 31 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Interest subsidy on small loans for agriculture increased till 31 May
किसानों को राहत
कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए देश व्यापारी रोक के बीच किसानों को खेती केलिए सात प्रतिशत की रियायती दर पर तीन लाख रुपये तक के अल्पावधिक फसल ऋण की सुविधा जारी रहेगी। सरकार ऐसे कर्जों पर अपनी ओर से ब्याज सहायता 31 माई तक जारी रखने का फैसला किया है और इसके चलते समय से कर्ज चुकाने वालों को यह कर्ज चार प्रतिशत की ब्याज पर पड़ता है।
विज्ञापन


एक बयान में, कृषि मंत्रालय ने कहा कि बैंकों द्वारा दिए गए  तीन लाख रुपये तक के खेती के ऐस ऋणों पर ब्याज सब्सिडी की समय सीमा बढ़ा दी गई है जिसने भुगतान समय एक मार्च से 31 मई के बीच पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यह फैसला आया है क्योंकि कई किसान अपने ऋण के भुगतान के लिए बैंकों में नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इसके अलावा, समय पर बिक्री और अपनी उपज के भुगतान की प्राप्ति में कठिनाइयों के कारण, किसानों को उन ऋणों के इस अवधि के दौरान पुनर्भुगतान में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के तहत, प्रति किसान को तीन लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए दो प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज सहायता प्रदान किया जाता है, बशर्ते कि ऋण देने वाली संस्थाएं जमीनी स्तर पर किसानों को सात प्रतिशत पर अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराएं।


समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए एक प्रतिशत प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज सहायता दी जाती है, इस प्रकार समय पर पुनर्भुगतान के लिए चार प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed