{"_id":"578ef09c4f1c1b531fc4b687","slug":"inter-state-council-meet-some-cms-were-allowed-phone-others-were-not-says-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का आरोप, मोदी की बैठक में फोन बाहर रखकर आने को कहा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केजरीवाल का आरोप, मोदी की बैठक में फोन बाहर रखकर आने को कहा गया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जुलाई को दिल्ली में हुई अंतर-राज्य परिषद की बैठक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा खुलासा किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंतर-राज्य परिषद की बैठक में शामिल होने के दौरान कई मुख्यमंत्रियों से फोन बाहर ही छोड़ने को कहा गया था, जबकि कई मुख्यमंत्री अपना फोन लेकर बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्हें और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन बाहर छोड़कर बैठक में जाने के लिए कहा गया। हालांकि अंतर-राज्य परिषद की बैठक में शामिल कई और मुख्यमंत्रियों को फोन के साथ ही बैठक में शामिल होने का मौका दिया गया।
बता दें कि अंतर-राज्य परिषद की ये बैठक करीब 10 साल बाद आयोजित की गई।

'अंतर-राज्य परिषद की बैठक में कुछ मुख्यमंत्रियों के फोन रखवाए गए बाहर'
interstate council meet
- फोटो : ANI
अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एक किताब रिलीज के मौके पर पहुंचे थे जहां बोलते हुए उन्होंने अंतर-राज्य परिषद की बैठक में हुई घटना का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों के फोन बाहर रखवाना बेहद गंभीर मामला था। ये बेहद चौंकाने वाला था। अंतर-राज्य परिषद की बैठक एक ऐसा समूह है जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्री ही सदस्य हैं और प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष। मैंने मोदी जी से इस बारे में पूछा था कि क्या आपको लगता है कि कुछ मुख्यमंत्री आपके सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं।
केजरीवाल ने ये खुलासा आईआईटी खड़गपुर में अपने बैचमेट रहे प्राण कुरुप के किताब की लॉन्चिंग समारोह में शिरकत के दौरान की। प्रणा कुरुप की इस किताब का शीर्षक है: अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी- एन इनसाइड स्टोरी।

केजरीवाल बोले, ममता बनर्जी ने जताया था विरोध
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फोन बाहर रखवाने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि मेरा फोन बाहर रहे तो मैं वापस जाना पसंद करुंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में किसी तरह की इमर्जेंसी हुई तो वहां के लोग उनसे कैसे संपर्क करेंगे...और आप कैसे मेरा फोन बाहर रखने के लिए कह सकते हैं। इस विरोध के बाद ममता बनर्जी को फोन बैठक में ले जाने की स्वीकृति दी गई।
केजरीवाल ने आगे कहा कि बैठक के दौरान भी लगातार ममता बनर्जी को बोलने से रोका गया। मुझे भी अपनी बात रखने के दौरान बीच-बीच में टोंका गया। यहां तक की ठीक से अपनी बातें नहीं रखनी दी गई। बैठक के दौरान वह विपक्ष को सुनना नहीं चाहते थे। हम केवल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने हमें आमंत्रित किया था।
जब केजरीवाल से पूछा गया कि आखिर दूसरे मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर विरोध क्यों नहीं जताया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सीबीआई से डर है।