{"_id":"578d6dc64f1c1b9332c4c8d7","slug":"inter-fail-students-will-now-have-three-chances-in-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में इंटर फेल छात्रों को अब मिलेंगे तीन मौके","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार में इंटर फेल छात्रों को अब मिलेंगे तीन मौके
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 19 Jul 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के इंटर के छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सौगात दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य में पहली बार इंटर के छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। सोमवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि किसी एक विषय में फेल होने वाला छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठ सकेगा। ऐसे छात्रों को कुल मिलाकर तीन बार मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगर इसमें भी छात्र अनुपस्थित या फेल होते हैं, तो उन्हें फेल मान लिया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने छात्रों के हित को ख्याल में रखते हुए ये फैसला लिया है। दरअसल इस साल परीक्षा में हुई सख्ती के कारण लाखों छात्र फेल हुए हैं। बैठक में बोर्ड की व्यवस्था में सुधार के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन