फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Intelligence alert of violence in Maharashtra and Rajasthan, 20000 CRPF RAF personnel could be airlift

महाराष्ट्र और राजस्थान में हिंसा का खुफिया अलर्ट: RAF के 20 हजार जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:54 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, आरएएफ को 28 जून को यह निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों में आरएएफ जवानों को हवाई जहाज एवं सड़क मार्ग से किसी विशेष ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आरएएफ की यूनिट बटालियन संख्या 83, 99 व 107 से कहा गया है कि वे सड़क मार्ग से जाने के लिए खुद को तैयार रखें...

विज्ञापन
Intelligence alert of violence in Maharashtra and Rajasthan, 20000 CRPF RAF personnel could be airlift
सीआरपीएफ जवान - फोटो : बासित जरगर (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा महाराष्ट्र और राजस्थान में हिंसा व दंगा होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 15 बटालियनों यानी लगभग बीस हजार जवानों को एयरलिफ्ट के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। आरएएफ यूनिटों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि उन्हें किसी भी शॉर्ट नोटिस पर हवाई जहाज एवं सड़क मार्ग से विशेष ड्यूटी पर भेजा जा सकता है। सभी बटालियनें, दंगा रोधी उपकरणों से लैस होंगी। साथ ही उन्हें पर्याप्त संख्या में हथियार एवं गोला बारूद साथ रखने के लिए कहा गया है। वाहनों को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सभी गाड़ियों ठीक अवस्था में हों और फ्यूल टैंक भरा रहे।

विज्ञापन

कंपनी कमांडर व कमांडेंट को खास हिदायतें

सूत्रों के मुताबिक, आरएएफ को 28 जून को यह निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों में आरएएफ जवानों को हवाई जहाज एवं सड़क मार्ग से किसी विशेष ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आरएएफ की यूनिट बटालियन संख्या 83, 99 व 107 से कहा गया है कि वे सड़क मार्ग से जाने के लिए खुद को तैयार रखें। जैसे ही आदेश आएगा, उन्हें बिना किसी विलंब के ड्यूटी स्थल के लिए रवाना होना पड़ेगा। इसी तरह से यूनिट संख्या 91, 97, 100, 101, 102, 103, 104, 105, 106, 108, 114 व 194 को एयरलिफ्ट की तैयारी के लिए कहा गया है। किसी भी बटालियन में जवानों की संख्या कम न रहे, इसके लिए कंपनी कमांडर व कमांडेंट को खास हिदायत दी गई है। सभी जवान, आधुनिक दंगा निरोधक उपकरणों से लैस रहेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बागी विधायकों के महाराष्ट्र पहुंचते ही तोड़फोड़ की संभावना

महाराष्ट्र की सियासत में कई दिनों से उथल पुथल मची हुई है। शिवसेना के बागी विधायकों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर फ्लोर टेस्ट की मांग कर दी है। दूसरी ओर, शिवसेना की तरफ से कथित तौर पर बागी विधायकों को धमकियां दी जा रही हैं। इसके चलते अनेक विधायकों को सीआरपीएफ सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सेंट्रल एजेंसियों ने महाराष्ट्र में हिंसा होने की आशंका जताई है। जैसे ही बागी विधायक मुंबई पहुंचेंगे तो वहां तोड़फोड़ हो सकती है। इसके चलते यहां भी आरएएफ तैनात की जा सकती है।


राजस्थान के उदयपुर में विशेष समुदाय के दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद वहां तनाव व्याप्त है। मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। एनआईए की टीम भी उदयपुर पहुंच रही है। जघन्य हत्या के बाद पूरे उदयपुर में जगह-जगह पुलिस तैनात है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा गया है। शांति और सुरक्षा के लिहाज से पूरे राजस्थान में इंटरनेट बंद है। वहां पर हालात बिगड़ने की आशंका है। इस वजह से यहां पर भी सीआरपीएफ की आरएएफ बटालियनों को सड़क मार्ग से जाने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed