फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intelligence agency alert Anti national elements can spoil the atmosphere on Republic Day people involved in CAA NRC will be monitored

खुफिया एजेंसी का अलर्ट: गणतंत्र दिवस पर देश विरोधी तत्व बिगाड़ सकते हैं माहौल, सीएए-एनआरसी में शामिल लोगों पर नजर रखी जाएगी

Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
सार

एजेंसी ने अलर्ट में कहा कि दिल्ली दंगा में शामिल लोगों से देश विरोधी तत्व संपर्क में हैं और उनका इरादा गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने का है।

विज्ञापन
Intelligence agency alert Anti national elements can spoil the atmosphere on Republic Day people involved in CAA NRC will be monitored
इंडिया गेट की सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : Social media

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर खुफिया एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने आशंका जताई है कि दिल्ली दंगे में शामिल लोग 26 जनवरी के कार्यक्रम में माहौल बिगाड़ सकते हैं। दिल्ली पुलिस को सीएए-एनआरसी व किसान आंदोलन में शामिल लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।  खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर लाल किला और नई दिल्ली क्षेत्र के महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


एजेंसी ने अलर्ट में कहा कि दिल्ली दंगा में शामिल लोगों से देश विरोधी तत्व संपर्क में हैं और उनका इरादा गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने का है। हाल ही में  प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करके कश्मीर घाटी में आतंकियों का समर्थन किया है और लोगों से दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचने को कहा है। इस तरह की अव्यवस्था से निपटने और सुरक्षा को देखते हुए 25-26 जनवरी की रात में ही दिल्ली की सीमाएं सील कर दी जाएगी। वहीं दिल्ली के पांच सीमाओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि खुफिया एजेंसी के अलर्ट के आधार पर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, इंस्पेक्टर और कमांडर समेत 20 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ की 65 कंपनियां भी जवानों के साथ सहयोग में शामिल हैं। कमिश्नर अस्थाना ने बताया कि पिछले साल नवंबर से ही गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आतंकी घटनाओं को देखते हुए 26 पैरामीटर में आदेश जारी कर दिए गए थे। दिल्ली हमेशा आतंकी अलर्ट पर रहती है। इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा लेकर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed