फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Integrated draft electoral rolls after SR records 1.35 pc growth in voters in Assam

Assam SR: असम में वोटरों की संख्या बढ़ी, विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में 1.35 प्रतिशत का इजाफा

Tue, 30 Dec 2025 11:06 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 30 Dec 2025 11:06 PM IST
सार

असम में विशेष पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 2.52 करोड़ हो गई है। घर-घर सत्यापन के बाद नई सूची प्रकाशित की गई है। महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा हैं।

विज्ञापन
Integrated draft electoral rolls after SR records 1.35 pc growth in voters in Assam
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विशेष पुनरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया के बाद जारी की गई एकीकृत मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में 1.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि असम में कुल 2 करोड़ 52 लाख 1 हजार 624 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 2 करोड़ 52 लाख 1 हजार 624 मतदाता दर्ज किए गए हैं। यह संख्या जनवरी 2025 में प्रकाशित अंतिम सूची की तुलना में 1.35 प्रतिशत अधिक है। यह सूची घर-घर सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 दिसंबर को प्रकाशित की गई।

घर-घर सत्यापन से बदली तस्वीर
यह विशेष पुनरीक्षण 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच घर-घर जाकर किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने 61 लाख से ज्यादा घरों का दौरा किया और शत-प्रतिशत कवरेज का दावा किया गया। सत्यापन के दौरान मृत, स्थानांतरित और दोहराव वाले मतदाताओं की पहचान की गई।

जुड़ने और हटने वाले नाम
जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच कुल 7 लाख 86 हजार 841 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वहीं 4 लाख 47 हजार 196 नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 4 लाख 78 हजार 992 मृत मतदाता, 5 लाख 23 हजार 680 स्थानांतरित मतदाता और 53 हजार 619 दोहराव वाले नाम चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल इन नामों को औपचारिक आवेदन के बाद ही हटाया जाएगा।

महिला मतदाता आगे, जेंडर रेशियो बेहतर
ड्राफ्ट सूची के मुताबिक राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। पुरुष मतदाता 1 करोड़ 25 लाख 72 हजार 583 हैं, जबकि महिला मतदाता 1 करोड़ 26 लाख 28 हजार 662 हैं। जेंडर रेशियो 1,004 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सूची में 379 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं।

कहां कितने वोटर और बूथ
राज्य में कुल 31,486 मतदान केंद्र हैं। मांकाचर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 402 बूथ हैं, जबकि डोटमा में सबसे कम 146 बूथ दर्ज किए गए हैं। वोटरों की संख्या के लिहाज से डालगांव सीट सबसे आगे है, जहां 3 लाख 18 हजार 326 मतदाता हैं। सबसे कम एक लाख 319 मतदाता अमरी सीट में हैं।

दावे-आपत्तियों का मौका
निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। इसके लिए 3-4 जनवरी और 10-11 जनवरी को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article