{"_id":"67f2981017bfc40d1400ab1c","slug":"insult-says-tamil-nadu-bjp-on-cm-mk-stalin-skipping-pm-modi-event-in-rameswaram-news-in-hindi-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: भाजपा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल न होने पर सीएम स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- यह अपमान है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: भाजपा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल न होने पर सीएम स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- यह अपमान है
Sun, 06 Apr 2025 08:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:34 PM IST
सार
भाजपा ने सीएम स्टालिन पर आरोप लगाया कि, 'मुख्यमंत्री अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री को उचित सम्मान देना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, जो तमिलनाडु के लोगों की खातिर आए थे। उन्हें तमिलनाडु के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वह परिसीमन के बारे में बोलकर राजनीति कर रहे हैं।'
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में न शामिल होने पर स्टालिन पर भाजपा का हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से रविवार को राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल न होने की भाजपा ने उनकी कड़ी आलोचना की और उन पर प्रधानमंत्री का 'अपमान' करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने को कहा है। वहीं तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने संसदीय परिसीमन प्रक्रिया को 'नाटक' करार दिया।
स्टालिन का दावा पीएम को पहले ही दी थी जानकारी
बता दें कि, सीएम स्टालिन रविवार को एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहाड़ी शहर उधगमंडलम (ऊटी) में थे और उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को रामेश्वरम में उनके कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की जानकारी दे दी है। पीएम मोदी ने रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अन्य विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें - Congress: क्यों जनता पर बेअसर हो रही कांग्रेस की अपील, पूर्व मंत्री ने बताई वजह; जजों की नियुक्ति पर भी बोले
विज्ञापन
स्टालिन ने पीएम मोदी से मांगा मुलाकात का समय
उधगमंडलम में सीएम स्टालिन ने कहा, 'हमने परिसीमन पर ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है...चूंकि मैं इस सरकारी समारोह में भाग ले रहा हूं, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को उनकी बैठक में भाग लेने में अपनी असमर्थता के बारे में बताया है और हमने दो मंत्रियों थंगम थेन्नारासु और राजा कन्नप्पन को भेजा है। इस बैठक और आपके माध्यम से, मैं प्रधानमंत्री से परिसीमन की आशंकाओं को दूर करने का अनुरोध करता हूं'।
'प्रधानमंत्री का स्वागत करना सीएम का प्राथमिक कर्तव्य'
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने कहा कि यह खेद की बात है कि स्टालिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। मुख्यमंत्री की तरफ से दिया गया कारण स्वीकार्य नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री के आगमन के बारे में पता है, क्योंकि चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। प्रधानमंत्री श्रीलंका से सीधे नई दिल्ली नहीं गए, बल्कि परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए यहां आए। ऐसा होने पर, प्रधानमंत्री का स्वागत करना मुख्यमंत्री का प्राथमिक कर्तव्य है।
यह भी पढ़ें - LCA: HAL के 156 लड़ाकू हेलिकॉप्टर सौदे में निजी कंपनियों को मिलेगा 25 हजार करोड़ का काम, जल्द जारी होगा टेंडर
उन्होंने स्टालिन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'वह ऊटी गए क्योंकि रामेश्वरम में बहुत गर्मी है और वह गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सकते।' भाजपा मुख्यमंत्री की तरफ से पीएम के कार्यक्रम में शामिल न होने की कड़ी निंदा करती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन