फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   instead of soldiers first shoot on the enemy manohar parrikar

खुद शहीद होने की बजाय दुश्मन को गोली मार खत्म कर दें : परिकर

Mon, 21 Nov 2016 11:15 PM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Mon, 21 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
instead of soldiers first shoot on the enemy manohar parrikar
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाते हुए दो टूक कहा कि कश्मीर में सेना को आतंकवादियों द्वारा खुद पर गोली चलाने का इंतजार करने और ‘शहीद होने’ के बजाय उन बंदूकधारियों पर गोली चलाने का पूरा अधिकार है। रविवार रात गोवा के वास्को में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए परिकर ने कहा, जब मैंने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला तो पहली चीज जो मैंने उनसे (सैनिकों से) कही वह यह थी कि अगर आप किसी भी शख्स के हाथ में मशीनगन या पिस्तौल देखें तो उससे ये उम्मीद नहीं करें कि वह आपसे ‘हलो’ करने आया है। इससे पहले कि आप शहीद हों, आपको उसे खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के केंद्र में सत्ता में आने के बाद से सेना का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा, कश्मीर में हमारी सेना आतंकवादियों से लड़ रही है। कांग्रेस सरकार ने उन्हें यह निर्देश दिया था कि जब तक सामने वाले की (आतंकवादियों की) ओर से उन पर गोली नहीं चलाई जाए तब तक वे जवाबी कार्रवाई नहीं करें। लेकिन अब हमारे सैनिकों को उन पर गोली चलाने वाले व्यक्ति पर जवाबी कार्रवाई के लिए रक्षा मंत्रालय से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें इसका पूरा अधिकार है और वे हमारे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। मुझे दुख है कि हमारे कुछ सैनिक शहीद हो गए हैं। 
विज्ञापन


परिकर ने बताया कि मंत्रालय की कार्यप्रणाली समझने में उन्हें लगभग छह से आठ महीने का समय लगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में मैं यह नहीं समझ पाया था कि रक्षा मंत्रालय किस तरह से कार्य करता है. इसे समझने में मुझे छह से आठ महीने का समय लगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed