फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inspector dismissed from service for 'sexually assaulting' girl in police station in Assam

असम में रक्षक बना हैवान: थाने में पुलिसकर्मी ने बच्ची से छेड़छाड़ कर लीं उसकी अश्लील तस्वीरें, बर्खास्त

Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया था। बाद में उसी दिन आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। आरोपी  फिलहाल फरार है।
 

विज्ञापन
Inspector dismissed from service for 'sexually assaulting' girl in police station in Assam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां रक्षा करने वाला ही हैवान बन गया। असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में एक पुलिस कर्मचारी ने एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की। बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन

डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद पुलिसकर्मी बिमान रॉय को तुरंत निलंबित कर दिया था। बाद में उसी दिन आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। आरोपी फिलहाल फरार है।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 17 साल की एक बच्ची ने घोगरापार पुलिस थाने के प्रभारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि थाने में उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली गईं। दरअसल, बाल विवाह के मामले में लड़की और एक आदमी को 21 जून को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नलबाड़ी के पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया था कि पुलिस ने एक लड़की को रात में पुलिस स्टेशन में रखकर नियमों का उल्लंघन किया है। डीजीपी ने घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि असम पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि आगे से ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को बर्खास्त करना सभी के लिए एक चेतावनी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed