फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Kolkata 2600 KM Indian Navy made 35 pirates surrender 17 people evacuated safely

INS: 2600 किमी दूर भारतीय नौसेना ने 35 समुद्री डाकुओं का कराया आत्मसमर्पण, 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 17 Mar 2024 12:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2024 12:06 AM IST
सार

नौसेना की कार्रवाई में युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा, हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (हेल आरपीए) ड्रोन, पी8आई समुद्री गश्ती विमान, मार्कोस प्रहार और सी-17 विमान का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही अवैध हथियारों, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी के लिए जहाज को साफ किया गया।

विज्ञापन
INS Kolkata 2600 KM Indian Navy made 35 pirates surrender 17 people evacuated safely
भारतीय नौसेना। - फोटो : indian navy

विस्तार

भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने शनिवार को सभी 35 समुद्री लुटेरों को सफलतापूर्वक घेरकर आत्मसमर्पण के लिए मजूबर कर दिया। भारतीय नौसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। नौसेना ने बताया कि समुद्री डाकू जहाज से 17 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया है। आईएनएस कोलकाता ने भारतीय तटों से लगभग 2600 किलोमीटर दूर जारी समुद्री डाक जहाज रुएन को रोक लिया। अभियान 40 घंटों तक जारी रहा। 

विज्ञापन

व्यापारिक जहाजों को खतरा 
नौसेना की कार्रवाई में युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा, हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (हेल आरपीए) ड्रोन, पी8आई समुद्री गश्ती विमान, मार्कोस प्रहार और सी-17 विमान का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही अवैध हथियारों, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी के लिए जहाज को साफ किया गया। नौसेना ने कहा कि समुद्री डाकुओं के कारण व्यापारिक जहाजों को खतरा पैदा हो गया था। खतरे पर भारतीय नौसेना ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और 15 मार्च को समुद्री डाकू जहाज से मुकाबला किया। नौसेना ने कहा कि जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को हमने आत्मसमर्पण करने और नागरिकों को रिहा करने के लिए कहा था।

विज्ञापन

जहाज पर तकरीबन 30 से अधिक समुद्री डाकू थे
मामले की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि अपहरण किए गए जहाज एमवी रुएन पर समुद्री डाकुओं की संख्या 30 से अधिक है। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 'समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की।  नौसेना ने कहा कि 'इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed