{"_id":"5c4cc70dbdec224bf101f42e","slug":"inquiries-given-in-case-of-tiranga-fall-during-flag-hoisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू- कश्मीर : ध्वजारोहण के दौरान गिरा ‘झंडा’, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू- कश्मीर : ध्वजारोहण के दौरान गिरा ‘झंडा’, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
Sun, 27 Jan 2019 02:16 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 27 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा
राजौरी जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण के दौरान झंडा गिरने से प्रशासन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजौरी के जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद एजाज असद ने जैसे ही झंडा फहराने के लिए डोर खिंची और वह नीचे आ गिरी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी तत्काल वहां पहुंचे और झंडे को फिर से चढ़ाया। इस घटना पर गंभीरता दिखाते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय गठित की है।
विज्ञापन