{"_id":"582ab2854f1c1b55368fea5b","slug":"ink-will-marked-on-people-hand-who-changed-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार-बार नोट बदलने वालों की उंगली पर आज से लगेगी स्याही ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बार-बार नोट बदलने वालों की उंगली पर आज से लगेगी स्याही
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर मची अफरातफरी पर लगाम लगाने के सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नोट बदलने बैंक पहुंचने वाले लोगों के हाथों पर स्याही लगाई जाएगी जिससे वह दोबारा नोट बदलने के लिए न पहुंच सके।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कान्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया कि कुछ लोग लगातार नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं जिसकी वजह से नए लोगों को नोट नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया है इसलिए अब जो भी नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंचेगा उसके हाथों पर एक विशेष स्याही लगाई जाएगी। जिससे वह दोबारा नोट बदलवाने न पहुंच सके।
विज्ञापन
जानिए क्या क्या बोले आर्थिक मामलों के सचिव
-कुछ लोग लगातार नोट बदलने के लिए लाइन में लगे रहते हैं, वो ही लोग बैंक से नोट निकालने के बाद एटीएम में लाइन में लग जाते हैं
-इसकी वजह से बैंकों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है, ऐसे लोगों पर अब लगाम लगाई जाएगी
-नोट बदलवाने जो भी बैंक पहुंचेगा उसके हाथों पर चुनावों वाली स्याही लगाई जाएगी
- स्थिति में लगातार दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है, जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे
- सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर पर पुराने नोटों को लेने की व्यवस्था है अगर कोई नहीं लेता है तो आप हमसे शिकायत कर सकते हैं
-लोगों को टेंशन लेने की कोई जगह नहीं है बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में कैश है, सरकार भी कैश की उपलब्धता बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही है
- सोशल मीडिया में चल रही इन अफवाहों पर भी ध्यान न दें कि फलां जगह लोगों ने नोट बैन के विरोध में हड़ताल कर दी है
-पुरानी कहानियों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत चीजें लगातार चलाई जा रही हैं इन पर ध्यान न दें
-नमक को लेकर भी जो अफवाह फैलाई जा रही है उस पर कतई ध्यान न दें, देश में नमक का पर्याप्त भंडार है
-फर्जी नोटों को लेकर भी स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई है जो इस पर कड़ी निगाह रखे हुए है।