फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   initiated investigations against Zakir Naik NGOs

जाकिर नाईक के एनजीओ के खिलाफ जांच शुरू

Wed, 10 Aug 2016 04:52 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
 initiated investigations against Zakir Naik NGOs

विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है। इस एनजीओ पर विदेशी चंदा नियमन कानून के उल्लंघन का आरोप है।

विज्ञापन


नाईक द्वारा चलाए जा रहे मुंबई स्थित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की प्राथमिक जांच के बाद उसे एक प्रश्नावली भेजी गई है। इस एनजीओ पर आरोप है कि इसने 5 वर्षों में कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये विदेशी चंदे प्राप्त किए हैं। संगठन से एक माह में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस फाउंडेशन को कहा गया है कि वह एफसीआरए खाते सहित अपने बैंक खाते का विस्तृत विवरण दे। इसके साथ ही कहा गया है कि वह विदेशों से प्राप्त चंदे और संस्था पर अब तक किए गए खर्च का ब्योरा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस संस्था को ज्यादातर विदेशी चंदा ब्रिटेन, सऊदी अरब और मध्य पूर्व के कुछ देशों से मिला है। गृह मंत्रालय इस आरोप की भी जांच करेगा कि इस धन का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए हुआ है। एनजीओ को मिले धन का इस्तेमाल धर्म परिवर्तन और युवाओं को आतंकी गतिविधियों में धकेलने के आरोप की भी जांच होगी।


सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय कानूनी राय ले रहा है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया जाए। इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का आधार धार्मिक समुदायों में घृणा फैलाने और जबरन धर्म परिवर्तन हो सकता है। इस संगठन को जवाब देने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed