{"_id":"630f9622580b4546725989fa","slug":"inflation-in-india-less-than-developed-countries-union-minister-bhagwat-karad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inflation: केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में चीन-अमेरिका की तुलना में कम महंगाई, तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Inflation: केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में चीन-अमेरिका की तुलना में कम महंगाई, तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था
Wed, 31 Aug 2022 10:41 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:41 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका वित्तीय तबाही का सामना कर रहे हैं। कराड ने कहा, इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है और हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बुधवार को कहा कि भारत में महंगाई अमेरिका जैसे विकसित देशों की तुलना में कम है और महामारी के बाद की अवधि में घरेलू अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि सात प्रतिशपर भारत में महंगाई की दर है जो अमेरिका और चीन की तुलना में कम है। कराड ने नासिक में संवाददाताओं से कहा, वास्तव में भारत में महंगाई है लेकिन दुनिया में यह ज्यादा है। अमेरिका और चीन में महंगाई दर आठ प्रतिशत से अधिक है।
उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका वित्तीय तबाही का सामना कर रहे हैं। कराड ने कहा, इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है और हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है। कोरोना महामारी के बाद हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के किसी भी देश की तुलना में तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के नेतृत्व में दो बार कम हुए ईंधन के दाम
उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईंधन के दाम दो बार कम किए गए। मंत्री ने कहा, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार ने भी राज्य में सत्ता में आने के बाद ईंधन की कीमतों में कमी की थी। यह सब महंगाई को कम करने के लिए किया गया था।
पहले से मौजूद था जीएसटी
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर कराड ने कहा कि यह पहले उपकर के नाम पर मौजूद था। लेकिन अब केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद द्वारा निर्णय लिया जाता है। जीएसटी ढीले माल पर नहीं बल्कि ब्रांडेड या पैकेज्ड सामानों पर लगाया जाता है।
एक सवाल के जवाब में भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी नेता पंकजा मुंडे, शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री नहीं बन सकतीं क्योंकि वह विधायक नहीं हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह पार्टी से नाखुश हैं।