{"_id":"59071fab4f1c1b5a46441f05","slug":"industrialists-get-land-gifts-in-gujarat-police-best-womens-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में उद्योगपतियों को तोहफे में जमीन, महिलाओं को पीटती है पुलिस: राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में उद्योगपतियों को तोहफे में जमीन, महिलाओं को पीटती है पुलिस: राहुल
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Mon, 01 May 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने गुजरात के नर्मदा जिले में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बड़े उद्योगपतियों को गुजरात में जमीन तोहफे में मिल गई, लेकिन जब किसान अपने अधिकारों की बात करते हैं तो पुलिस उनकी महिलाओं को पीटती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि 10-15 लोग गुजरात में राज कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- हनीट्रैप में फंसे बीजेपी सांसद की सफाई
विज्ञापन
सोमवार को राहुल गांधी गुजरात के नर्मदा इलाके में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात के जो लोग (पाटीदार) पीएम मोदी का समर्थन करते हैं उन्होंने मेरे सामने आकर कहा है कि उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती है। मैं पूछता हूं फिर कौन फायदा ले रहा है। वाइब्रेंट गुजरात पर सवाल खड़े करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी समुदाय को वाइब्रेंट गुजरात का फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- 'PM मोदी, राहुल गांधी और सलमान खान ने नहीं की, तो मैं कैसे कर सकता हूं शादी'
इसका फायदा सिर्फ 15 लोगों को ही मिल रहा है और ये लोग मार्केटिंग में सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। राहुल गांधी की यह रैली कई मायनों में खास है क्योंकि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव भी होने है। जिसको लेकर कांग्रेस अभी से गुजरात में सक्रिय हो गई है।