Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indu Malhotra to be sworn in today as judge

वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा बनीं सुप्रीम कोर्ट में जज, मुख्य न्यायाधीश के सामने ली शपथ

Fri, 27 Apr 2018 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Indu Malhotra to be sworn in today as judge
इंदु मल्होत्रा

वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे पहली महिला वकील हैं जिन्हें शीर्ष अदालत का जज नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


मल्होत्रा की नियुक्ति को लेकर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में काफी जोर-आजमाइश हुई। शीर्ष अदालत के लगभग 100 वकीलों ने चीफ जस्टिस की पीठ के समक्ष याचिका दायर कर उनकी नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि उन्हें मल्होत्रा के नाम पर आपत्ति नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि उनके साथ जस्टिस केएम जोसेफ को भी सुप्रीम कोर्ट का नियुक्त किया जाए क्योंकि कोलेजियम ने सरकार को दोनों के नाम की सिफारिश की थी। शीर्ष अदालत ने इस याचिका को अकल्पनीय करार देते हुए खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करना उचित प्रतीत नहीं होता है। अगर ऐसा किया जाता तो उनसे वरिष्ठ और ज्यादा योग्य हाईकोर्टों के चीफ जस्टिस और जजों के साथ अन्याय होता।  - रविशंकर प्रसाद, कानून मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय न्यायपालिका खतरे में है। अगर न्यायपालिका अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकजुट नहीं होती है तो देश का लोकतंत्र खतरे में है। अब तो न्यायपालिका को एक स्वर में कह देना चाहिए कि पानी सिर से ऊपर जा रहा है। - कपिल सिब्बल, कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed